W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Viral: दुल्हन ने इतने खौफनाक तरीके से खाई नल्ली-निहारी, लोगों ने देखकर कहा-ये तो मंजुलिका है भाई...

दुल्हन का नल्ली-निहारी खाने का खौफनाक तरीका वायरल

11:45 AM Mar 30, 2025 IST | Shweta Rajput

दुल्हन का नल्ली-निहारी खाने का खौफनाक तरीका वायरल

viral  दुल्हन ने इतने खौफनाक तरीके से खाई नल्ली निहारी  लोगों ने देखकर कहा ये तो मंजुलिका है भाई

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक दुल्हन को खौफनाक तरीके से नल्ली-निहारी खाते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो में दुल्हन बिना किसी की परवाह किए बड़े चाव से खाना खा रही है, जिसे देखकर लोग उसे मंजुलिका कह रहे हैं। इस अनोखे अंदाज ने लोगों को हैरान कर दिया है।

आजकल सोशल मीडिया पर कई अजीबो-गरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो को देख कर काफी लोग कभी-कभी काफी हैरत में पड़ जाते हैं। इन वीडियो में कुछ लोग अजीबो-गरीब तरीके से डांस करते हुए नजर आते हैं तो कुछ लोग खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाई देते हैं। वहीं कुछ लोग अपना टैलेंट का प्रदर्शन करते हुए दिखाई देते हैं तो कुछ लोग एक दूसरे से झगड़ा करते हुए दिखाई देते हैं। लेकिन इस बार जो वीडियो सोशल मीडिया से सामने आया है उसके देखकर आप अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे की क्या वह सच में दुल्हन है या फिर कोई भूत है। दरअसल वीडियो में दिख रही लड़की की हरकत ही कुछ ऐसी है कि लोग उसे सचमुच की मंजुलिका कहकर बुला रहे हैं। वीडियो में लड़की इतने खतरनाक तरीके से खाना खाती हुई दिख रही है जैसे मानों वह इंसान नहीं बल्कि कोई राक्षस हो।

खौफनाक तरीके से खाया दुल्हन ने खाना

आमतौर पर सोशल मीडिया पर जो शादी के वीडियो वायरल होते हैं उसमें अक्सर दुल्हन शरमाते हुए दिखाई देती है। इतना ही नहीं जब दुल्हन को दुल्हा अपने हाथों से खाना खिलाता है तो उस समय वह इतना शरमाती है कि अपनी नजर ऊठाकर दूल्हें कि एक झलक पाकर ही गदगद हो जाती है। हालांकि कई बार दूल्हा-दुल्हन के ऐसे वीडियो लोगों के सामने आ जाते हैं, जिसकी पहले से किसी ने कल्पना ना की हो। लेकिन इस वायरल वीडियो में तो कुछ और ही देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूल्हन बड़े ही खौफनाक तरीके से नल्ली-निहारी खा रही है। दुल्हन को देखकर काफी लोग हैरान रह गए हैं। इतना ही नहीं दुल्हन ने खाना खाते वक्त यह बिल्कुल भी नहीं सोचा कि आखिर लोग क्या सोचेंगे, वो तो बस बड़े ही चाव से अपनी नल्ली-निहारी को खाते हुए दिखी, जो उसे सर्व की गई थी। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि दुल्हन बड़े ही आरम से बिना किसी की सोच की परवाह किए नल्ली को चूस-चूसकर खाती नजर आ रही है। दुल्हन का खाने का यह वीडियो वाकई हैरान कर देने वाला है। वीडियो में दिख रहा है कि जब हड्डी के अंदर से नल्ली नहीं निकलती तो वह उसे हाथों से झटका देती है और उसे प्लेट में गिरा लेती है। इसके बाद बड़े चाव से उसे खाती है।

वीडियो ने मचाया धमाल

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल दुल्हन का ये खाने का स्टाइल एकदम देसी है, तभी तो ये वीडियो लोगों के बीच आते ही वायरल हो गया। वीडियो में सबसे ज्यादा हैरान कर देने वाली बात यह है कि दुल्हन बिना अपने कपड़े और मेकअप की चिंता किए नल्ली-निहारी का जी भरकर आनंद ले रही है। इस वीडियो को @r_sanhita नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो पर कई लोग कमेंट करके अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करके लिखा है कि-इस तरीके से कौन सी दुल्हन खाना खाती है भाई। दूसरे यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि-एकदम देसी स्टाइल में मटन का लुत्फ उठा रही है। इसके आलावा कुछ लोग तो दुल्हन को मंजुलिका भी कह रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रहा है।

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Shweta Rajput

View all posts

Advertisement
×