W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Viral: एक नहीं बल्कि 6 लड़कियों की दुल्हे ने भरी मांग, अनोखी शादी का वीडियो देख हैरान रह जाएंगे

एक दुल्हा और 6 दुल्हनें: शादी का अनोखा वीडियो हुआ वायरल

11:58 AM Apr 03, 2025 IST | Shweta Rajput

एक दुल्हा और 6 दुल्हनें: शादी का अनोखा वीडियो हुआ वायरल

viral  एक नहीं बल्कि 6 लड़कियों की दुल्हे ने भरी मांग  अनोखी शादी का वीडियो देख हैरान रह जाएंगे

सोशल मीडिया पर एक अनोखी शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक दूल्हा 6 लड़कियों की मांग भरता नजर आ रहा है। इस वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है और इसे लाखों बार देखा जा चुका है। वीडियो में एक मजेदार पल भी है जब एक लड़का दूल्हे से सिंदूर भरने की मांग करता है।

सोशल मीडिया से अक्सर कई हैरान कर देने वाले मामले सामने आते रहते हैं। जिनको देखकर कभी-कभी यकीन कर पाना मुश्किल होता है कि क्या यह वाकई सच है या फिर एक दिखावा है। सोशल मीडिया पर कई लोगों के अजीबो-गरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ लोग फेमस होने के लिए भी डांस करते हुए, स्टंट करते हुए या कुछ और हैरान कर देने वाली हरकत करते हुए अपने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देते हैं। लेकिन इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिनको देखकर हम कभी-कभी दंग रह जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। सोशल मीडिया से इस बार एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर किसी को भी हैरानी होगी। आपने सोशल मीडिया पर शादियों के कई वीडियो देखें होंगे। लेकिन इस बार जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है इसमें कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला है, जिसको देखकर आप हैरान रह जाएंगे।

एक साथ 6 लड़कियों का मांग भरी

सोशल मीडिया पर आपने कई वायरल वीडियो देखें होंगे। लेकिन इस बार जो वीडियो सोशल मीडिया से सामने आया है वह इससे काफी अलग है। आम शादियों में जहां एक दुल्हे की एक दुल्हन होती हैं, वहीं इस शादी में एक दुल्हें की 6 दुल्हन हैं। सोशल मीडिया पर दरअसल इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स एक नहीं बल्कि 6 लड़कियों के साथ शादी करता हुआ दिखाई दे रहा है। दूल्हें ने एक नहीं बल्कि 7 लड़कियों की मांग में सिंदूर भर दिया। वीडियो की शुरुआत में आप साफ देख सकते हैं कि शादी का मंडप पूरी तरह से सजा हुआ है और दुल्हा और दुल्हन बैठें और शादी की सभी तैयारी पूरी हो चुकी हैं। इतने में दुल्हा दुल्हन की मांग भरने के लिए खड़ा होता है। दुल्हन की मांग भरने के बाद वह पीछे बैठी दुल्हन की छह बहनों की ओर बढ़ता है और एक-एक कर उन सभी की मांग में भी सिंदूर भर देता है। यह नजारा देखकर वहीं पर बैठा एक छोड़ा लड़का दुल्हें से कहता हुआ दिख रहा है कि-“जीजा जी, मुझे भी!” और दूल्हा उसकी मांग में भी सिंदूर डाल देता है।

वीडियो हुआ वायरल

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर काफी हलचल मच गई है। सभी लोग इस अनोखी शादी का वीडियो देखकर काफी हैरान रह गए हैं। वीडियो को ‘नन्हे नादान’ @NanheNadan नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है कि- दुल्हन के साथ साली फ्री। वहीं वीडियो पर लोग कमेंट करके अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। वीडियो पर एक इंस्टाग्राम यूजर ने मजेदार कमेंट करके लिखा है कि-एक दुल्हन के साथ 6 फ्री। दूसरे यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि-लगता है दुल्हा किसी मंदिर का पंडित है। वहीं तीसरे यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि-ऐसा ऑफर कहां मिल रहा है, मुझे भी बताओ। इसके अलावा और भी कई लोग वीडियो पर कमेंट करके अपनी-अपनी राय वीडियो को लेकर दे रहे हैं। कुछ लोग इस वीडियो को मनोरंजन के तौर पर ले रहे हैं तो कुछ लोग इसे शादी का खिलवाड़ बता रहे हैं। हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और अब तक इसे 1 करोड़ 13 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लाखों लोगों ने इसे लाइक और शेयर किया है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shweta Rajput

View all posts

Advertisement
×