W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Viral Video: मेट्रो में शख्स ने चालाकी से हड़पी सीट, इस होशियारी को देखकर चौंक जाएंगे आप

मेट्रो में सीट हथियाने का अनोखा तरीका, वीडियो हुआ वायरल

12:03 PM Mar 06, 2025 IST | Shweta Rajput

मेट्रो में सीट हथियाने का अनोखा तरीका, वीडियो हुआ वायरल

viral video  मेट्रो में शख्स ने चालाकी से हड़पी सीट  इस होशियारी को देखकर चौंक जाएंगे आप

दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने चालाकी से सीट हड़प ली। उसने कंबल में बच्चे को छिपाकर ऐसा दिखाया कि उसे सीट की जरूरत है। सच्चाई सामने आने पर लोग हैरान रह गए और वीडियो को प्रैंक समझकर हंस पड़े। इस वीडियो पर कई मजेदार कमेंट्स आ रहे हैं।

सोशल मीडिया से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स ने बड़ी ही चालाकी से मेट्रो में सीट कब्जा ली। यह वीडियो दिल्ली मेट्रो का बताया जा रहा है जहां एक शख्स भीड़ वाली मेट्रो में चढ़ता है और कुछ ऐसा कारनामा करता है जिसके बाद मेट्रो में लोग उसे सीट दे देते हैं। सीट देने के बाद जब शख्स की असलियत सभी को पता चलती है तो मेट्रो में सभी लोग काफी हैरान रह जाते हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग काफी हैरान हो गए हैं। लोगों ने शख्स की इस चालाकी की तारीफ की है और वीडियो पर अपनी-अपनी राय दी है। सोशल मीडिया पर शख्स की यह ट्रिक काफी वायरल हो रही है।

मेट्रो में शख्स ने किया कारमाना

मेट्रो में लड़ाई झगड़ों से जुड़े वीडियोज आए दिन वायरल होते रहते हैं। मेट्रो में अक्सर लोग सीट पाने के लिए ऐसी हरकत कर बैठते हैं, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होती है। इस बार भी मेट्रो में एक शख्स ने ऐसी ही हरकत की है। दरअसल सोशल मीडिया से एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स भीड़ वाली मेट्रो में चढ़ता है और सीट न देखकर कुछ ऐसा करता है जिसको देखकर मेट्रो में मौजूद लोग हैरान हो जाते हैं। वायरल वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि एक लड़की मेट्रो सीट पर बैठी नजर आ रही है। इसी बीच लड़की के ठीक सामने एक शख्स अपने हाथों में कंबल लेकर आता है। लड़के के हाथों में कंबल देखकर ऐसा लगता है कि जैसे उसकी गोद में किसी बच्चे को ले रखा है। जिसे देखकर सीटपर बैठी लड़की उसे बैठने के लिए अपनी सीट दे देती है।

सच्चाई जानकर चौंक गए लोग

सीट लेने के बाद लड़का हाथों में लिए कंबल को खोल देता है, जिसको देखकर मेट्रो में मौजूद सभी लोग दंग रह जाते हैं। लड़के को देखकर उसके साइड में बैठी लड़की और अपनी सीट देने वाली लड़की मुस्कुराने लगती हैं। शख्स फिर बाद में लड़की को उसकी सीट वापस दे देता है और उसे बैठने के लिए कहता है। इस क्लिप को देखने के बाद ये बात समझ आ रही है कि ये वीडियो प्रैंक के लिए बनाई गई है। sameer_pranks नाम के अकाउंट से इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि-भाई सीट लेने की ये कैसी ट्रिक है पूरा मेट्रो आपके ऊपर हंस रहा है। दूसरे यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि- आज के समय में लोग व्यूज और लाइक्स के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। वहीं तीसरे यूजर ने कमेंट किया है कि-इस तरह की हरकत मेट्रो में कौन करता है भाई। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Shweta Rajput

View all posts

Advertisement
×