For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Viral Video: मच्छरों को जड़ से मिटाने चला शख्स, सुकून की नींद पाने के लिए किया खौफनाक इंतजाम

सुकून की नींद के लिए शख्स ने किया खतरनाक इंतजाम, वायरल हुआ वीडियो

09:27 AM Apr 09, 2025 IST | Shweta Rajput

सुकून की नींद के लिए शख्स ने किया खतरनाक इंतजाम, वायरल हुआ वीडियो

viral video  मच्छरों को जड़ से मिटाने चला शख्स  सुकून की नींद पाने के लिए किया खौफनाक इंतजाम

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक शख्स ने मच्छरों से निजात पाने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है। उसने गत्ते के बॉक्स में बिस्तर बनाकर मच्छरदानी लगाई और 10-12 मॉस्किटो क्वायल जलाकर लटका दिए। इस वीडियो ने मच्छरों में खौफ पैदा कर दिया है और लोग इसे मनोरंजन के रूप में काफी पसंद कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर कई अजीबो-गरीब वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। कई लोग फेमस होने के लिए सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा कर बैठते हैं जो किसी भी व्यक्ति की सोच से भी परे होता है। ऐसे लाखों वीडियो सोशल मीडिया पर भरे पड़े हैं जिनसे आए दिन हमारा सामना होता रहता है। इस बार भी सोशल मीडिया से एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसने पूरे मच्छर समाज खौफ पैदा कर दिया है। गर्मियों में लोग पसीने, लू के साथ-साथ मच्छरों से भी काफी परेशान रहते हैं। गर्मियां आते ही घरों में मच्छरों का आना शुरू हो जाता है। यह मच्छर न तो रात को ठीक से सोने देते हैं और न ही ठीक से जागने देते हैं। दूसरी तरफ इन मच्छरों के कारण कई बीमारियां होने का भी खतरा बना रहता है। लेकिन इस वीडियो में एक शख्स कुछ ऐसा कारनामा करता हुआ नजर आ रहा है जिससे सभी मच्छरों में डर का माहौल बना हुआ है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी छाया हुआ है। वीडियो में शख्स ने मच्छरों को भगाने के लिए कुछ ऐसा कारनामा किया है जो वाकई हैरान कर देने वाला है।

मच्छरों को मारने के लिए बिछाया ये जाल

इस वायरल वीडियो में एक शख्स ने कुछ ऐसा जुगाड़ किया है जिसको देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि एक शख्स सोने की पूरी तैयारी कर रहा है। लेकिन यह तैयारी कुछ असग तरीके की है। शख्स ने अपने सोने से पहले ऐसा इंतजान किया है जिससे अब मच्छरों में भी खौफ पैदा हो गया है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि मच्छरों से तंग आकर और सुकून की नींद सोने के लिए शख्स ने एक गत्ते के बॉक्स में अपना बिस्तर बनाकर तैयाक किया है। शख्स के बिस्तर के ठीक ऊपर मच्छरदानी जैसी चीज बिछी हुई दिखाई दे रही है। इसके बाद शख्स बॉक्स के ऊपर से एक धागा बांध देता है और उस पर एक साथ 10-12 मॉस्किटो क्वायल जलाकर लटका देता है। इतना सब करने के बाद शख्स को काफी अच्छी नींद आती है और वह सो जाता है। वह चैन की नींद सोने के लिए उस डब्बे में लेट जाता है। शख्स की इस हरकत को अगर मच्छरों ने देख लिया तो वह तुरंत ही मर जाएंगे।

वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को @Studentgyaan नाम के अकाउंट से सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो पर कई लोग कमेंट करके अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो पर एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि-भाई ने फुल सिक्योरिटी के साथ सोने की तैयारी कर रखी है। दूसरे ने लिखा- डर में जी रहा है मच्छर समाज। तीसरे ने लिखा-इसने तो मच्छरों की नस्ल को ही खत्म करने की सोच ली है। वहीं एक और अन्य यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया है कि-लगता है ये आज मच्छरों की पूरी नस्ल का विनाश करके दम लेगा। इस वीडियो को लोग मनोरंजन के तौर पर काफी पसंद कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shweta Rajput

View all posts

Advertisement
×