For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Viral Video: परफ्यूम के चक्कर में चलती फ्लाइट में मचा बवाल, एयर होस्टेस को महिला ने दांतों से काटा

परफ्यूम के कारण फ्लाइट में हंगामा, महिला ने एयर होस्टेस को काटा

12:05 PM Apr 05, 2025 IST | Shweta Rajput

परफ्यूम के कारण फ्लाइट में हंगामा, महिला ने एयर होस्टेस को काटा

viral video  परफ्यूम के चक्कर में चलती फ्लाइट में मचा बवाल  एयर होस्टेस को महिला ने दांतों से काटा

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में, एक महिला यात्री ने परफ्यूम की दुर्गंध से परेशान होकर चलती फ्लाइट में बवाल मचा दिया। इस दौरान उसने एयर होस्टेस को दांतों से काट लिया। यह घटना शेनझेन से जिंगडेझेन जा रही फ्लाइट में हुई, जिसे लाखों लोगों ने देखा और हजारों ने लाइक किया।

सोशल मीडिया पर कई अजीबो-गरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो को देखकर वाकई काफी हैरानी होती है। सोशल मीडिया से अक्सर कई हैरान कर देने वाले मामले सामने आते रहते हैं। जिनको देखकर कभी-कभी यकीन कर पाना मुश्किल होता है कि क्या यह वाकई सच है या फिर एक दिखावा है। सोशल मीडिया पर कई लोगों के अजीबो-गरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ लोग फेमस होने के लिए भी डांस करते हुए, स्टंट करते हुए या कुछ और हैरान कर देने वाली हरकत करते हुए अपने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देते हैं। लेकिन इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिनको देखकर हम कभी-कभी दंग रह जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। सोशल मीडिया से इस बार एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर किसी को भी हैरानी होगी। आपने सोशल मीडिया पर लड़ाई-झगड़ें के कई वीडियो देखें होंगे। इस बार भी सोशल मीडिया से लड़ाई और हंगामें के एक चौंका देने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें एक महिला पैसेंजर ने परफ्यूम के चक्कर में चलती फ्लाइट में बवाल मचा दिया और इतना ही नहीं उसने इस झगड़े में एयर होस्टेस को दांतों से काट लिया।

परफ्यूम की दुर्गंध से परेशान होकर किया हंगामा

सोशल मीडिया पर लड़ाई-झगड़े के कई हैरान कर देने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो को देखकर वाकई काफी हैरानी होती है। इस बार जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। वीडियो में एक महिला पैसेंजर अपनी एक साथी पैसेंजर के लगाए हुए परफ्यूम से परेशान हो गई थी। इसी गुस्से में महिला पैसेंजर ने कुछ ऐसा किया की पूरे फलाइट में क्लेश शुरू हो गया। बता दें कि यह मामला चीन के शेनझेन से जिंगडेझेन जा रही शेनझेन एयरलाइंस का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 1 अप्रैल को शेनझेन से फ्लाइट के उड़ान भरने के बाद एक यात्री ने शिकायत की। यात्री का कहना थी कि उसके पास बैठे दूसरे पैसेंजर से काफी तेज बदबू आ रही है। इसके बाद उसने दूसरे पैसेंजर के ऊपर अपना उसपर परफ्यूम छिड़कना शुरू कर दिया। इसी बात से यह मामला इतना आगे बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।

एयर होस्टेस पर भी किया हमला

फलाइट हुआ हंगामा देखकर बाकी यात्री भी काफी परेशान हो गए। ऐसे में बीच-बचाव करने के लिए फ्लाइट अटेंडेंट वहां तुरंत पहुंचे। लेकिन महिला ने उन पर भी हमला करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि महिला ने फ्लाइट अटेंडेंट के हाथ पर दांतों से काट लिया। हालांकि इस हादसे के बाद एयर होस्टेस को तुरंत ही इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां से मेडिकल अपडेट ये आया है कि अब उसकी हालत एकदम सही है। इस हंगामे को लेकर एयरलाइंस का कहना है कि-1 अप्रैल को ZH9539 शेन्जेन-जिंगडेजेन फ्लाइट के टेकऑफ करते ही ये विवाद शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में मौजूद अन्य लोगों ने मामले को सुलझाकर ये केस पुलिस को हैंडओवर कर दिया है।

वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया के एक्स पर @MustShareNews नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट करके अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा कि इस दुनिया में कैसे-कैसे लोग है भाई। वहीं दूसरे ने लिखा कि इस तरह की हरकत फ्लाइट में कौन करता है भाई। एक अन्य ने लिखा कि बताओ यार इसमें फ्लाइट अटेंडेट की क्या गलती थी यार। इसके अलावा और भी कई लोग इस वीडियो पर कमेंट करके अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shweta Rajput

View all posts

Advertisement
×