For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Viral Video: डॉक्टर ही बना शैतान, सरेआम अस्पताल में 77 साल के बुजुर्ग को घसीटा फिर जड़े कई थप्पड़

अस्पताल में डॉक्टर की शर्मनाक हरकत, बुजुर्ग को घसीटकर मारे थप्पड़

09:41 AM Apr 21, 2025 IST | Shweta Rajput

अस्पताल में डॉक्टर की शर्मनाक हरकत, बुजुर्ग को घसीटकर मारे थप्पड़

viral video  डॉक्टर ही बना शैतान  सरेआम अस्पताल में 77 साल के बुजुर्ग को घसीटा फिर जड़े कई थप्पड़

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक डॉक्टर द्वारा 77 साल के बुजुर्ग को अस्पताल में घसीटते और थप्पड़ मारते हुए वीडियो वायरल हो गया है। डॉक्टर के इस अमानवीय व्यवहार से सोशल मीडिया पर लोगों में आक्रोश फैल गया है। बुजुर्ग ने डॉक्टर पर लेट आने का कारण पूछने पर हमला करने का आरोप लगाया है। मामला पुलिस के पास है और जांच जारी है।

डॉक्टर को साक्षात भगवान का रूप माना जाता है। डॉक्टर के हाथों में ही किसी इंसान की जान बचाने की शक्ति होती है। डॉक्टर अगर किसी मरीज का इलाज करते हैं तो उसे उसकी जिंदगी वापस मिल जाती है। लेकिन क्या होगा अगर वहीं डॉक्टर आपकी जान का दुश्मन बन जाए तो। आप सोच रहे हैं कि हम ऐसा क्यों कह रहे हैं। ऐसा इसलि क्योंकि इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी ही तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक डॉक्टर एक 77 साल के बुजुर्ग को सरेआम अस्पताल में बुरी तरह घसीटता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह बुजुर्ग को कई थप्पड़ भी जड़ देता है। डॉक्टर का ये हैवान रूप सोशल मीडिया पर जब लोगों ने देखा तो उनमें काफी आक्रोश पैदा हो गया। इस पूरी घटना का वीडियो इस समय लोगों को बीच काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले का बताया जा रहा है। यहां बुजुर्ग नौगांव नगर के निवासी माधव जोशी अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल में गए थे। माधव जोशी की पत्नी को पेट में दर्द की शिकायत थी। इसके लिए ही वह अपनी पत्नी का चेकअप करवाने के लिए इस अस्पताल में आए थे। पीड़ित माधव जोशी अपनी पत्नी को डॉक्टर को दिखाने के लिए अस्पताल के चेंबर के बाहर लाइन में लगे हुए थे। लेकिन ड्यूटी पर अस्पताल के डॉक्टर राजेश अग्रवाल काफी देर से वहां पहुंचे। बुजुर्ग पीड़ित माधव जोशी ने डॉक्टर से एक सवाल कर लिया जो उनको काफी भारी पड़ गया। दरअसल पीड़ित बुजुर्ग ने डॉक्टर से लेट आने का कारण पूछा। इस सवाल से डॉक्टर इतना भड़क गया की उसने बिना सोचे-समझे बुजुर्ग पर हमला कर दिया। इस मामले में बुजुर्ग ने डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा है कि- डॉक्टर ने गुस्से में पहले पर्चा फाड़ा और सीधे उनके गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद दोनों के बीच बहस छीड़ गई। इसके बाद बुजुर्ग को दो लोग अस्पताल से घसीटते हुए बाहर ले जाने लगे। वह दोनों लोग बुजुर्ग को गाल पर थप्पड़ मारते हुए बाहर ले गए। इस घटना का वीडियो वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी छाया हुआ है।

चर्चा में आया वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। छतरपुर जिले में डॉक्टर की दरिंदगी का वीडियो देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। लोग डॉक्टर को इस तरह के व्यवहार के लिए खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। इस मामले को लेकर अब इंडियन नेशनल कांग्रेस ने भी फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया और बीजेपी और CM मोहन यादव पर सवाल खड़ा किया है। वहीं इस मामले में अस्पताल के सिविल सर्जन का कहना है कि-पहले बुजुर्ग ने डॉक्टर के साथ मारपीट की थी। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल से बाहर का रास्ता दिखाया गया। फिलहाल यह मामला पुलिस को पास सौंप दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shweta Rajput

View all posts

Advertisement
×