Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Viral Video: चारा खाने के लिए बिजली के तारों पर झूल गई बकरी, वीडियो देखकर हैरान रह जाएंगे आप

बिजली के तारों पर बकरी का करतब, चारा खाने के लिए किया अनोखा प्रयास

01:05 AM Apr 07, 2025 IST | Shweta Rajput

बिजली के तारों पर बकरी का करतब, चारा खाने के लिए किया अनोखा प्रयास

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक बकरी बिजली के तारों पर घास खाने के लिए चढ़ गई। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान रह गए हैं और इसे लाखों बार देखा जा चुका है। बकरी की यह हरकत वाकई चौंका देने वाली है।

आज कल सोशल मीडिया पर कई अजीबो-गरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ लोग फेमस होने के लिए भी डांस करते हुए, स्टंट करते हुए या कुछ और हैरान कर देने वाली हरकत करते हुए अपने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देते हैं। इसके अलावा कभी-कभी सोशल मीडिया पर कुछ जानवरों के वीडियो भी सामने आते रहते हैं। जिनको देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। इन वीडियो में कुछ जानवर ऐसी हरकत करते हुए नजर आते हैं, जो वाकई चौंका देने वाला होता है। इन अनोखे नजारों को देखकर किसी का भी हैरान होना आज कल आम है। इस बार भी सोशल मीडिया से कुछ ऐसा ही वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक बकरी अपनी जान की बाजी लगाकर बिजली के तारों पर घास खाने के लिए चढ़ गई। यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है।

घास खाने के लिए ऊंचाई पर चढ़ी बकरी

आज कल सोशल मीडिया पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इन वीडियो को देखकर कभी-कभी इन पर यकीन कर पाना काफी मुश्किन होता है कि क्या जो नजारा वीडियो में दिख रहा है वह वाकई सच है या झूठ। इस बार भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है। इस वीडियो की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह वीडियो वाकई सच है या इसको किसी ने एडिट किया है। लेकिन इस वीडियो में जो नजारा दिखाई दे रहा है वह वाकई हैरान कर देने वाला है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि एक बकरी बिजली के तारों पर घास खाने के लिए आगे बढ़ रही है। बकरी इतनी ऊंचाई पर भी इतने आराम से चल रही है जैसे मानों वह जमीन पर चल रही हो। बकरी को इस तरह ऊंचाई पर लटकते हुए देखकर किसी को भी हैरानी होगी। । यह अनोखा नजारा जिसने भी देखा वह दंग रह गया। वीडियो को देखते ही देखते लाखों व्यूज मिल गए। वीडियो पर इस तरह का नजरा देखना वाकई चौंका देने वाला है। वीडियो में बकरी इतनी आराम से घास खाती हुई दिखाई दे रही है जैसे कि वह किसी मैदान में खड़ी है।

वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में बकरी इतनी ऊंचाई पर जरा भी लड़खड़ाते हुए नजर नहीं आ रही है। वीडियो को अभी तक हजारों लोगों ने लाइक और शेयर किया है। वीडियो पर कई लोग कमेंट करके अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि-जमीन पर घास खत्म हो गई, तो बकरी ने आसमान का रास्ता चुन लिया। दूसरे यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए बकरी को “गोट ऑफ द ईयर” का खिताब दिया है। इस वीडियो को लेकर लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ यूजर्स ने इसे चमत्कार बताया, तो कुछ ने इसे मजेदार और अविश्वसनीय करार दिया। वीडियो को @theindiansarcasm नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया इसके साथ ही कई लोगों ने इस नजारे को देख इसे “डेयरडेविल बकरी” भी कहा।

Advertisement
Advertisement
Next Article