For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Viral Video: पिंजरे में बंद लोगों पर मांस खाने टूट पड़े शेर, एक शख्स चढ़ गया बस के ऊपर

03:50 PM Apr 22, 2024 IST | Abhishek Kumar
viral video  पिंजरे में बंद लोगों पर मांस खाने टूट पड़े शेर  एक शख्स चढ़ गया बस के ऊपर

 

 

 

 

Viral Video: हम सब जानते हैं कि शेर को खतरनाक जानवरों में शुमार किया जाता है। ये अपने शिकार को बड़ी बेरहमी से मार डालते हैं। लेकिन क्या आपने कभी ऐसा वीडियो देखा जहां लोग पिंजरे में कैद हैं और वहीं शेर खुले घूम रहे हैं? सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. ये वीडियो चीन का है।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बस चिड़ियाघर के पास खड़ी हैऔर उसमें पिंजरा लगा हुआ साथ ही अंदर काफी लोग मौजूद हैं वहीं, बाहर से 3 शेर पिंजरे पर टूट पड़े हैं साथ ही अपनी दांतों से पिंजरे को नोंचने की कोशिश कर रहे हैं. जबकि, अंदर मौजूद लोग बड़ी आराम से इन शेरों की हरकत को देख रहे हैं. लेकिन इस दौरान बस के ऊपर एक शख्स चढ़ा हुआ है और उसने अपने हाथ डंडा ले रखा है। हालांकि, शेरों का ध्यान उस आदमी पर नहीं गया।

Viral Video

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Earth.brains (@earth.brains)

 

 

यूजर्स ने लिखा
वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट @earth.brains पर 19 अप्रैल को शेयर किया गया है। शेयर किए गए इस वीडियो को लाखों बार देखा गया है, साथ ही हजारों लोगों ने लाइक भी किया है। इतना ही नहीं, इसे हजारों लोगों ने शेयर भी किया है। वीडियो देख यूजर्स ने लिखा...आदमी बस पर क्यों चढ़ा है, क्या वो नहीं देख रहा है कि उसके ठीक पीछे एक शेर भी है? वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि थोड़ा इंतजार करने की जरूरत है, जब शेर बस के ऊपर चढ़ जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Abhishek Kumar

View all posts

Advertisement
×