For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Viral Video: मॉडर्न लड़की ने ऐसे लिया पति का डिजिटल आशीर्वाद, वीडियो देख आप भी चौंक जाएंगे

आप भी चौंक जाएंगे मॉडर्न लड़की के डिजिटल आशीर्वाद लेने के तरीके से

04:43 AM May 18, 2025 IST | Shweta Rajput

आप भी चौंक जाएंगे मॉडर्न लड़की के डिजिटल आशीर्वाद लेने के तरीके से

viral video  मॉडर्न लड़की ने ऐसे लिया पति का डिजिटल आशीर्वाद  वीडियो देख आप भी चौंक जाएंगे

एक वायरल वीडियो में लड़की ने डिजिटल तरीके से पति का आशीर्वाद लिया। उसने अपने पति के पैरों की तस्वीर मोबाइल में ली और उसे छूकर आशीर्वाद प्राप्त किया। यह अनोखा तरीका सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया, जहां कुछ लोग इस आधुनिकता की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इसे परंपराओं का अपमान मान रहे हैं।

सोशल मीडिया पर आपने अजब-गजब की वीडियो वायरल होते हुए देखी होगी। वीडियो में कंटेंट क्रिएटर कुछ ऐसी हरकत कर देते हैं जिसकी वजह से वीडियो वायरल हो जाती है। हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें एक लड़की ने अपने पति के पैर छूने का अनोखा तरीका ढूंढा हैं। डिजिटल दुनिया के इस दौर में लड़की ने आशीर्वाद लेने के लिए झुकने के बजाय डिजिटल तरीके से पैर छूकर आशीर्वाद ले लिया। लड़की की इस कलाकारी की तारीफ़ कर रहे हैं तो कुछ बोल रहे हैं की इतना मॉडर्न भी नहीं होना चाहिए। चलिए आपको बताते हैं की लड़की ने आशीर्वाद किस तरीके से लिया।

डिजिटल आशीर्वाद…

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की अपने हाथ में आरती कि थाली लेकर खड़ी है। वह अपने पति के पैर छूकर आशीर्वाद लेती है, लेकिन यहाँ पर ये ट्विस्ट हैं कि वह आशीर्वाद लेने के लिए झुकती नहीं हैं बल्कि फ़ोन से अपने पति के पैरों कि तस्वीर लेती हैं। फिर वह मोबाइल में ली हुई पैरों कि तस्वीर को छूकर आशीर्वाद ले लेती है। पत्नी का डिजिटल आशीर्वाद लेने का तरीका देखकर पति भी हैरान हो जाता है। ये मॉडर्न ज़माने में लोगों के संस्कार भी डिजिटल दिख रहे है। दुनिया तो आगे बढ़ रहीं हैं लेकिन अपनी तहजीब और संस्कार पीछे छोड़ती जा रही हैं।

क्या जमाना आ गया है ?

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर @profsaritasidh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक 2 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और 1 हज़ार लोगों ने इस वीडियो को लिखे किया है। वीडियो पर तमाम लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया ‘तकनीक ने तेहज़ीब को छुआ, मॉडर्न ज़माने में भी नहीं भूली संस्कार’, दूसरे यूजर ने लिखा ‘टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल किया है’, तीसरे ने कमेंट किया ‘बस यही बकवास देखनी बाकी बची थी’। इसी तरह अन्य लोग भी कमेंट में मॉडर्न युग और संस्कारों कि बात कर रहे हैं।

Viral Video: चाची ने खोज निकाली प्याज काटने की टेक्निक, वायरल वीडियो में दिखा देसी जुगाड़

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shweta Rajput

View all posts

Advertisement
×