W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Viral Video: फलों का केक और कैंडल के साथ हाथी ने इस तरह मनाया अपना बर्थडे, देखकर रह जाएंगे हैरान

देखें वीडियो: हाथी ने अनोखे अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन

12:22 PM Mar 22, 2025 IST | Shweta Rajput

देखें वीडियो: हाथी ने अनोखे अंदाज में मनाया अपना जन्मदिन

viral video  फलों का केक और कैंडल के साथ हाथी ने इस तरह मनाया अपना बर्थडे  देखकर रह जाएंगे हैरान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक हाथी को फलों के केक और मोमबत्ती के साथ अपना जन्मदिन मनाते हुए देखा जा सकता है। यह अनोखा नजारा देखकर लोग काफी खुश हैं और हाथी को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वीडियो में हाथी को मोमबत्ती बुझाने की कोशिश करते हुए दिखाया गया है, जो लोगों के लिए काफी मनोरंजक है।

सोशल मीडिया पर कई वीडियो ऐसे वायरल होते रहते हैं, जिनको देखकर काफी हैरानी होती है। कई बार इंसानों के साथ-साथ जानवरों की हरकतें भी काफी चौंका देने वाली होती हैं। आपने कई ऐसे वायरल वीडियो देखें होंगे जिनमें जानवर कुछ ऐसा करते हुए दिखाई देते हैं जो लोगों को काफी हैरान कर देता है। आपनें कई लोगों को उनका और उनके पालतू जानवरों का जन्मदिन मनाते हुए देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी किसी हाथी को उसके जन्मदिन मनाते हुए देखा है। ऐसा अनोखा नजारा इस बार सोशल मीडिया से सामने आया है, जहां एक हाथी अपना जन्मदिन मनाता हुआ दिखाई दे रहा है। इस हाथी को देखकर लोग काफी खुश दिखाई दे रहे हैं और वीडियो पर कमेंट करके अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसके अलावा लोग हाथी को उसके जन्मदिन की खूब बधाई भी देते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देख कर किसी भी दिन बन जाएगा।

हाथी ने ऐसे मनाया अपना जन्मदिन

वीडियो की शुरूआत में आप देख सकते हैं कि एक शख्स हाथी के साथ खड़ा है और दोनों फलों से बने केक के के ऊपर रखी मोमबत्ती को देख रहे हैं। हाथी का यह केक फलों के साथ बनाया गया है और हाथी के साथ खड़ा शख्स उसके साथ उसके जन्मदिन में शामिल हुआ है। इसके बाद शख्स हाथी को केक पर रखी बड़ी सी मोमबत्ती को फूंक मारने के लिए बोलता है और उसके मुंह को खोलने की कोशिश करता है। हाथी भी मोमबत्ती को फूंक मारने काफी कोशिश करता है लेकिन वह अपने मुंह के साथ मोमबत्ती को फूंक नहीं मार पाता। इसके बाद हाथी के साथ खड़ा शख्स उसकी सूंड को उठाता है और उसकी सूंड से मोमबत्ती को फूंक मारकर बुझाने की कोशिश करता है। वीडियो के अंत में आप देखेंगे की शख्स हाथी की सूंड से निकली हवा को मोमबत्ती के सामने लेकर जाता है और मोमबत्ती को बुझाता है। इसके बाद वह दोनों काफी खुश होते हैं और हाथी फलों से बने अपने केक को खाना शुरू कर देता है।

वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं कई लोग वीडियो पर कमेंट करके अपनी-अपनी बात सामने रख रहे है। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि-यह उसकी आखिरी यादें होंगी, इसके बाद उसे लोगों का मनोरंजन करने और खाना खिलाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। दूसरे यूजर ने कमेंट किया है कि-हाथी महाराज को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। तीसरे यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि- यह बहुत प्यारा है उसकी प्यारी आँखें देखो। वीडियो को देखकर लोग काफी खुश हैं और हाथी को खूब बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो को @mustsharenews नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Shweta Rajput

View all posts

Advertisement
×