For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Viral Video: ये दांत कहां से लाए ठाकुर...शख्स ने दांतों से काट डाली टीनशेड, लोग देखकर रह गए हैरान

वीडियो में शख्स ने दांतों से काटी टीनशेड, लोग हुए हैरान

10:24 AM Apr 25, 2025 IST | Shweta Rajput

वीडियो में शख्स ने दांतों से काटी टीनशेड, लोग हुए हैरान

viral video  ये दांत कहां से लाए ठाकुर   शख्स ने दांतों से काट डाली टीनशेड  लोग देखकर रह गए हैरान

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक शख्स अपने दांतों से टीनशेड काटता हुआ नजर आ रहा है। इस अनोखे कारनामे को देखकर लोग हैरान हैं और वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो इंस्टाग्राम पर @jeejaji नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है।

आज कल सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। इन दिनों आपको सोशल मीडिया पर न जानें कितने अजीबो-गरीब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते दिखाई देते हैं। सोशल मीडिया पर या तो लोग आपस में झगड़ाकरते हुए दिखाई देते हैं या फिर वह अजीब तरीके से इन वायरल वीडियो में डांस करते हुए दिखाई देते हैं। कुछ लोग तो अपनी शादियों के वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाल देते हैं जिसमें वह कुछ ऐसी हरकतें करते हुए दिखाई देते हैं जिसको देखने के बाद वाकई काफी हैरानी होती है। तो वहीं कुछ लोग सोशल मीडिया पर अपना टैलेंट दिखाते हुए नजर आते हैं। लेकिन कुछ लोगों का टैलेंट इतनी अजीब होता है कि लोग उसे देखकर काफी सोच में पड़ जाते हैं। इस बार भी सोशल मीडिया से कुछ इसी तरह का एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स अपने दांतों से एकटीनशेड को काटता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग काफी हैरान रह गए हैं और वीडियो पर शख्स के इस अनोखे कारनामें को लेकर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

शख्स ने किया अनोखा कारनामा

सोशल मीडिया पर इस तरह के कई वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। पहले भी इसी तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। इन वीडियो में लोग अपने अजीबो-गरीब टैलेंट को दिखाते हुए दिखते हैं। यह वीडियो भी कुछ इसी तरह का है। इस वीडियो में भी एक शख्स अपने अनोखे टैलेंट को वीडियो के जरिए लोगों को दिखाता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि एक शख्स अपने हाथों में स्टील की टीनशेड लेकर खड़ा है। इसके बाद देखते ही देखते वह उस टीनशेड के अपने दांतों से काटता है। शख्स अपने दांतों से टीनशेड के इस तरह से काटता है जैसे मानों वह किसी पेपर को काट रहा हो। शख्स दांतों से उस टीनशेड को काटकर उसके दो टुकड़े कर देता है। शख्स की इस अनोखी हरकत को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे मानों उसके दांत लोहे के बने हुए हैं। वीडियो को देखकर लोग काफी हैरान रह गए हैं। लोग शख्स से उसके इन मजबूत दांतों का राज जानने के लिए वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

वीडियो हो गया वायरल

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर @ jeejaji नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर लोग जमकर कमेंट करके अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि-क्या आपके टूथपेस्ट में नमक है या वाइब्रेनियम। दूसरे यूजर ने वीडियो पर कमेंट करके लिखा है कि-अबे भाई 0.3mm की शीट है, दांत की भी जरूरत नहीं पड़ती। वहीं तीसरे यूजर ने वीडियो पर कमेंट किया है कि-भाई कौन सा टूथपेस्ट यूज करता है। लोग इस वीडियो में शख्स के इस अनोखे कारनामें को देखकर वाकई काफी हैरान रह गए हैं। इसके साथ ही लोग इस वीडियो पर जमकर मजेदार कमेंट करके अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shweta Rajput

View all posts

Advertisement
×