For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Viral Video: लड़के का अतरंगी फैशन देख, आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे

सीमेंट का कट्टा पहनकर मस्त नाच रहा लड़का

11:08 AM Jun 14, 2025 IST | Bhawana Rawat

सीमेंट का कट्टा पहनकर मस्त नाच रहा लड़का

viral video  लड़के का अतरंगी फैशन देख  आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे

सोशल मीडिया पर एक लड़के की वीडियो काफी वायरल हो रही है। जिसमें लड़का सीमेंट के कट्टे से बनी पैंट और कमीज पहनकर नाच रहा है। लोग इस वीडियो को देखकर खूब हंस रहे हैं और अतरंगी फैशन का मजाक भी बना रहे हैं।

सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है। दुनिया भर की तमाम चीजें आप सोशल मीडिया पर देख सकते हैं। कुछ अच्छी तो कुछ अतरंगी चीजें भी नजर आती है। आप भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो आपने भी कुछ अतरंगी और अजीबो-गरीब वीडियो वायरल होते हुए देखी होगी। लोग सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए क्या कुछ नहीं करते, व्यूज और फेमस होने की भूख में वो सब कुछ कर जाते हैं। कुछ लोग अतरंगी ड्रेस पहनकर भी वीडियो बनाते हैं ताकि वायरल हो जाएं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं। उसे देखने के बाद आपकी आंखे खुली रह जाएंगी। वीडियो में लड़के ने सीमेंट के कट्टे से बने कपड़े पहन रखे हैं। आगे वीडियो में और क्या-क्या नजर आया, चलिए आपको बताते हैं।

लड़के की अतरंगी ड्रेस

वीडियो में नजर आ रहा हैं कि कुछ लड़के बैंड बजे की धुन में नाच रहे हैं। उन्हीं लड़कों के बीच एक लड़का नाच रहा हैं जिसका अतरंगी फैशन सभी का ध्यान खींच रहा हैं। दरअसल लड़के ने सीमेंट के कट्टे को काटकर, उससे पैंट और कमीज बनवाकर पहनी है। अतरंगी कपड़े पहनकर और आंखों पर चश्मा लगाकर लड़का मस्त डांस कर रहा है। लड़के के अतरंगी फैशन और मस्त डांस की वजह से ये वीडियो वायरल हो गया। ये वीडियो कब की और कहां की है इसकी जानकारी नहीं है। इस वीडियो पर लोग फनी कमेंट्स भी कर रहे हैं।

Viral Video: ‘पंछी बनू उड़ती फिरू…’, आसमान में उड़ रही आंटी का वीडियो देख आप चौंक जाएंगे

वायरल वीडियो पर लोगों का रिएक्शन

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @rawdy_boy722 (यहां देखें वीडियो) नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। इस वीडियो को अभी तक 20 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और कई लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा- नेक्स्ट लेवल मार्केटिंग। दूसरे यूजर ने लिखा- उर्फी जावेद का भाई। तीसरे यूजर ने लिखा- कहां से लाते हो इतना कॉन्फिडेंस। इसी तरह तमाम लोग लड़के के अतरंगी कपड़े को लेकर फनी कमेंट कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Bhawana Rawat

View all posts

Advertisement
×