W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Viral Video: पहले कभी नहीं देखी होगी मछलियों की बारिश, वायरल वीडियो देखकर हैरान रह जाएंगे

मछलियों की बारिश का अनोखा नजारा, वीडियो हुआ वायरल

11:56 AM Apr 02, 2025 IST | Shweta Rajput

मछलियों की बारिश का अनोखा नजारा, वीडियो हुआ वायरल

viral video  पहले कभी नहीं देखी होगी मछलियों की बारिश  वायरल वीडियो देखकर हैरान रह जाएंगे

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बारिश के साथ मछलियां आसमान से गिरती नजर आ रही हैं। यह अद्भुत दृश्य देखकर लोग हैरान हैं। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और कई लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि, वीडियो के पीछे का सच अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

सोशल मीडिया से अक्सर कई हैरान कर देने वाले मामले सामने आते रहते हैं। जिनको देखकर कभी-कभी यकीन कर पाना मुश्किल होता है कि क्या यह वाकई सच है या फिर एक दिखावा है। सोशल मीडिया पर कई लोगों के अजीबो-गरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ लोग फेमस होने के लिए भी डांस करते हुए, स्टंट करते हुए या कुछ और हैरान कर देने वाली हरकत करते हुए अपने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देते हैं। लेकिन इनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिनको देखकर हम कभी-कभी दंग रह जाते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। सोशल मीडिया से इस बार एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देखकर किसी को भी हैरानी होगी। आपने बारिश होते हुए देखा होगा। बारिश में ओले गिरते हुए भी देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी बारिश के साथ मछलियों के गिरते हुए देखा है। इस बात पर शायद ही किसी को यकीन हो, लेकिन यह बात इस वीडियो से सच साबित हो रही है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें बारिश के साथ मछलियां भी आसमान से गिर रही हैं।

आसमान से बरसने लगीं मछलियां

सोशल मीडिया पर कई ऐसे अजीबो-गरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनको देखकर वाकई अपनी आंखों पर यकीन कर पाना मुश्किल होता है। इस बार भी सोशल मीडिया से कुछ ऐसा ही वायरल हो रहा है। इस अनोखे नजारे को देखकर किसी को भी हैरानी होगी। सोशल मीडिया से इन दिनों एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आसमान से बारिश हो रही है। लेकिन हैरान कर देने वाली बात यह है कि यह बारिश कोई आम बारिश नहीं है बल्कि आसमान से मछलियों की बारिश हो रही है। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि एक शख्स उस जगह पर चल रहा है और वीडियो बना रहा है जहां आसमान से मछलियां गिर रही है। इतना ही नहीं आसमान से बर्फ के बड़े-बड़े गोले भी गिरते हुए वीडियो में साफ नजर आ रहे हैं। वीडियो में थोड़ा आगे बढ़ने के बाद आप देखेंगे की एक शख्स घास पर से मछलियों को अपने हाथ में उठा रहा है। इसके साथ-साथ बाकी मछलियां भी वीडियो में जमीन पर फड़फड़ाती हुई नजर आ रही है। यह नजारा वाकई किसी करिश्में से कम नहीं है।

वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हांलाकि वीडियो के पीछे का सच क्या है इस बात की अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और कमेंट करके वीडियो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो कब और कहा का है इसकी अभी तक जानकारी नहीं मिल सकी है। वायरल वीडियो इंटरनेट पर सबको चौंका रहा है और ये मंजर देख लोगों के मन में सवाल आ रहा है क्या ऐसा मुमकिन है। वीडियो को अभी तक 7 लाख लोग देख चुके हैं और कई लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वीडियो को @majidposhtvan नाम के अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि-ये भरोसा करना मुश्किल है लेकिन ये सच। दूसरे यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि-अगर ऐसा सच में हो जाए तो कितना अजीबोगरीब नजारा होगा। इसके अलावा और भी कई लोग वीडियो पर कमेंट करके अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shweta Rajput

View all posts

Advertisement
×