W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Viral: लड़की ने ठुकराया तो शख्स ने बकरी को जीवनसाथी बनाया, इंसान से शादी न करने की खाई कमस

लड़की ने ठुकराया तो शख्स ने बकरी से की शादी, इंसान से शादी न करने की ली कसम

11:48 AM Apr 01, 2025 IST | Shweta Rajput

लड़की ने ठुकराया तो शख्स ने बकरी से की शादी, इंसान से शादी न करने की ली कसम

viral  लड़की ने ठुकराया तो शख्स ने बकरी को जीवनसाथी बनाया  इंसान से शादी न करने की खाई कमस

सोशल मीडिया पर एक शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने प्यार में धोखा मिलने के बाद इंसान से शादी न करने की कसम खाई और एक बकरी को अपना जीवनसाथी बनाया। इस अनोखी शादी पर नेटिजन्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं और इसे ‘मेड फॉर इच अदर’ कह रहे हैं।

आजकल सोशल मीडिया पर कई अजीबो-गरीब वीडियो वायरल होते रहते हैं। सोशल मीडिया कुछ वीडियो तो आजकल खाने-पीने से जुड़े भी होते हैं, जिसमें लोग कुछ न कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहते हैं। इन वीडियो को देख कर काफी लोग कभी-कभी काफी हैरत में पड़ जाते हैं। वहीं सोशल मीडिया पर कभी कभी कुछ वीडियो में लोग अजीबो-गरीब तरीके से डांस करते हुए नजर आते हैं तो कुछ लोग खतरनाक स्टंट करते हुए दिखाई देते हैं। वहीं कभी-कभी ज्यादातर वीडियो सोशल मीडिया पर शादियों के वायरल होते रहते हैं। कई लोग इस खास दिन को बाकी लोगों के साथ शेयर करते हैं कुछ वीडियो तो बिल्कुल आम शादियों की तरह होते हैं। लेकिन कुछ वीडियो शादियों के ऐसे भी होते हैं जिनको देखकर वाकई हैरानी होती है। इन वीडियो में कभी-कभी दुल्हा-दुल्हन एक दूसरे से झगड़ा करते हुए भी नजर आते हैं। लेकिन इस बार सोशल मीडिया से कुछ और ही मामला सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने किसी लड़की को नहीं बल्कि एक बकरी को अपनी जीवनसाथी बनाया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

प्यार में धोखा मिलने पर उठाया बड़ा कदम

कहते हैं प्यार ही जिंदगी है। जो लोग एक दूसरे से सच्चा प्यार करते हैं वह हर मुश्किल में एक दूसरे के साथ हर कदम पर खड़े रहते हैं। लेकिन आज कल प्यार को कुछ लोगों ने मजाक बना दिया है। वह अपना टाइम पास करने के लिए किसी मासूम के साथ रिलेशनशिप में आते हैं और कुछ समय बाद उन्हें बीच राह में छोड़ कर चले जाते हैं। जिसके बाद वह शख्स प्यार पर से अपना भरोसा खो देता है। कुछ लोग ऐसे हालातों में खुद को संभाल लेते हैं तो कुछ लोग बिल्कुल बिखर जाते हैं। कुछ लोग खुद को आगे बढ़ाने की कोशिश करते हैं तो कुछ लोग गलत संगत का शिकार हो जाते हैं। लेकिन इस बार सोशल मीडिया से जो मामला सामने आया है उसमें कुछ और ही देखने को मिला है। दरअसल एक शख्स को जब प्यार में कई बार धोखा मिला तो उसका प्यार पर से विश्वास उठ गया और उसने अपनी पूरी जिंदगी में किसी भी इंसान से शादी न करने की कसम तक खा ली। इसके बाद शख्स ने एक बकरी से शादी की और उसे अपना जीवनसाथी बनाया।

बकरी से शादी कर लिए खाई कमस

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बकरी के साथ खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। शख्स ने बकरी से शादी की और उसे अपना जीवनसाथी बनाया है। इसी के साथ शख्स ने कभी भी किसी इंसान के साथ शादी न करने की भी कसम खाई है। दरअसल ऐसा इसलिए क्योंकि प्यार में बार-बार धोखा मिलने को वह बर्दाश्त नहीं कर पाया था। इसलिए उसने इंसान के बजाय किसी जानवर को अपना जीवनसाथी बनाने का फैसला किया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस पोस्ट पर नेटिजन्स खूब मौज ले रहे हैं। नेटिजन्स इस पोस्ट को देखकर कह रहे हैं कि-मेड फॉर इच अदर। बता दें कि यह शख्स भारत का ही रहने वाला है। उसने कई असफल रिश्तों का सामना करने के बाद एक बकरी से शादी करने का फैसला किया। शख्स ने बकरी के साथ शादी पूरे हिंदू रीति-रिवाजों के तहत की है। पोस्ट में शख्स बकरी की मांग भरते हुए नजर आ रहा है। वायरल पोस्ट के मुताबिक शख्स का कहना है कि बकरी के साथ उसे जो अपनापन महसूस हुआ, वो किसी इंसान के साथ नहीं मिल पाया।

वायरल हो रहा दोनों की शादी का पोस्ट

इस अनोखी शादी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर कई लोग कमेंट करके अपनी-अपनी प्रतिकिया दे रहे हैं। शख्स ने धोखा मिलने के बाद अपने फैसले पर अडिग रहते हुए बकरी के साथ शादी की और इंसान से दूरी बनाने का फैसला लिया। वायरल हुए इस पोस्ट पर कई मजेदार कमेंट्स की बौछार हो गई है। एक यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करके लिखा है कि-एक दिन ब्रेकिंग न्यूज आएगी, दोनों झगड़ा हुआ और फिर मटन बिरयानी बन गई। वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट करके लिखा है कि-आपको प्रेम की नहीं इलाज की जरूरत है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, कहां से आते हैं ऐसे लोग और ऐसा करने की हिम्मत कहां से आती है इनमें।

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Shweta Rajput

View all posts

Advertisement
×