न्यू ईयर मनाने निकले विराट-अनुष्का, वामिका के नहीं दिखने पर फैंस ने कर दिया ये कमेंट
बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाने वाले विराट और अनुष्का आए दिन सुर्खियां बटोरते रहते हैं। दरअसल दोनों ही स्टार्स अपने फैंस को नए-नए सरप्राइज देते रहते हैं। इसी बीच विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया हैं।
01:32 PM Dec 28, 2022 IST | Desk Team
बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाने वाले विराट और अनुष्का आए दिन सुर्खियां बटोरते रहते हैं। दरअसल दोनों ही स्टार्स अपने फैंस को नए-नए सरप्राइज देते रहते हैं। वही अब 2022 अपने आखिरी पायदान पर आ पंहुचा हैं,और जल्द ही 2023 दस्तक देने वाला हैं। ऐसे में आम जनता सहित सभी सेलेब्स भी अपने न्यू ईयर को स्पेशल और मेमोरेबल बनाने के लिए अलग-अलग डेस्टिनेशन पर जा रहे हैं। वही इस दौरान एयरपोर्ट पर विरुष्का को भी स्पॉट किया गया हैं।
Advertisement

दरअसल हाल ही में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कपल को मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान दोनों वूलेन आउटफिट में नजर आए, जिसे देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि स्टार कपल फैमिली के साथ किसी सर्द जगह पर न्यू ईयर मनाने के लिए रवाना हो रहा है।
Advertisement
वीडियो में अनुष्का और विराट पैपराजी के सामने पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इस दौरान विराट और अनुष्का की बेटी वामिका उनके साथ नहीं दिखाई दे रही हैं, जिसे देखकर फैंस सवाल कर रहे हैं।वीडियो में विराट-अनुष्का को देखकर एक यूजर ने लिखा- ‘वामिका किधर हैं?’ दूसरे यूजर ने लिखा- देखो इतने पैसे कमाने के बाद भी विराट ने 10 रुपए वाला मास्क ही लगाया है। एक अन्य यूजर ने लिखा- यार आप दोनों कितने क्यूट दिखते हो साथ में।


बता दे की अनुष्का शर्मा ने अभी-अभी अपनी फिल्म ‘चकदा एक्सप्रेस’ की शूटिंग खत्म की हैं। जिसमे एक्ट्रेस प्रसिद्ध महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के किरादर में नजर आने वाली हैं।

यह फिल्म झूलन गोस्वामी के ज़िन्दगी की कहानी पर आधारित हैं। आपको बता दे की इस फिल्म के जरिए अनुष्का करीब 4 साल बाद बतौर लीड एक्ट्रेस बड़े पर्दे पर नजर आएंगी।
Advertisement