टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

विराट ने तोडा एक और रिकॉर्ड, कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे

NULL

10:40 PM May 15, 2018 IST | Desk Team

NULL

विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) ने सोमवार को इंदौर में आईपीएल 2018 में किंग्स इलेवन पंजाब को 10 विकेटों से रौंदा। विराट ने इस मैच में 48 रनों की नाबाद पारी खेली।

Advertisement

इसी के साथ विराट ने एक खास रिकॉर्ड के मामले में गौतम गंभीर को पीछे छोड़ा। अब सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी उनसे आगे है। विराट अब आईपीएल में कप्तान के रूप में रन बनाने के मामले में गंभीर को पीछे छोड़ दूसरे क्रम पर पहुंच गए।

विराट के अब आरसीबी के कप्तान के रूप में 3530 रन हो चुके हैं। ‍गंभीर 3518 रनों के साथ इस मामले में तीसरे क्रम पर खिसक गए। गंभीर ने इस सत्र के बीच में दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी छोड़ दी थी।

धोनी 3683 रनों के साथ टॉप पर, जबकि रोहित शर्मा 2269 रनों के साथ चौथे क्रम पर है। कोहली ने इस मैच के दौरान जैसे ही 34 रन पूरे किए, उन्होंने इसी के साथ इस सत्र में 500 रन पूरे कर लिए।

विराट इसी के साथ आईपीएल के पांच सत्रों में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए।

कोहली के आईपीएल में 161 मैचों में 4932 रन है जिनमें से 3530 रन उन्होंने कप्तान के रूप में बनाए। धोनी के 171 मैचों में 3974 रन है जिनमें से 3683 रन उन्होंने कप्तान के रूप में बनाए।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

Advertisement
Next Article