Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अपनी शादी के लिए डांस की तैयारी में जुटे विराट

NULL

05:24 PM Dec 07, 2017 IST | Desk Team

NULL

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का जिस तरह पिछले दिनों डांस विडियों वायरल हुआ तो क्या इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि विराट दिसंबर में होने वाली अपनी शादी के लिए डांस की तैयारियों में जुटे हैं।

Advertisement
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपने लव अफेयर्स को लेकर आए दिन चर्चा में रहते हैं। यह बात किसी से छिपी नहीं है कि दोनों ही लव बर्ड पिछले लंबे समय से कई जगहों पर एक साथ स्पॉट  किए जा चुके हैं।

हाल ही में शादी के बंधन में बंधे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज जहीर खान की रिसेप्शन पार्टी में भी दोनों ने एक साथ शिरकत की थी और दोनों के डांस ने पार्टी में चार चांद लगा दिए थे।

तो क्या विराट अपनी शादी के लिए डांस की तैयारियों में जुटे हैं। दोनों का पंजाबी गानों पर जमकर डांस सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। थोड़े ही समय में इसे लाखों लोगों ने देखा था।

विराट की शादी का क्या है सच
कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की दिसंबर में होने वाली शादी को लेकर इस महीने सोशल मीडिया पर कई रिपोर्ट्स सामने आई। हालांकि दोनोंं ही स्टार की तरफ से इस तरह की सभी रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया गया है।

दोनों की शादी की रिपोर्ट्स का सबसे बड़ा कारण यह भी रहा कि अनुष्का और विराट ने एक विज्ञापन के लिए एक साथ शूट किया। इस विज्ञापन के बाद ही विराट और अनुष्का की शादी की खबरें मीडिया के साथ सामने आने लगी। विज्ञापन में यह दिख रहा है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक साथ हैं।

इसमें दोनों शादी को लेकर कुछ चर्चा करते हुए दिख रहे हैं। विज्ञापन में दिख रहा है कि कोहली ने अनष्का से यह वादा किया कि वो महीने में 15 दिन खाना पकाएंगें। लेकिन दोनों ने इन खबरों से मुंह मोड़ लिया। वैसे विराट और अनुष्का की शादी की खबरें कोई नई बात नहीं है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक  करें।

भारत कपूर

Advertisement
Next Article