Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Anushka Sharma के बर्थडे पर Virat Kohli का प्यारभरा पोस्ट

01:09 PM May 02, 2024 IST | Ravi Kumar

Virat Kohli और Anushka Sharma देश की सबसे फेमस जोड़ियों में से एक हैं। इनकी लव स्टोरी के चर्चे काफी रोचक है। Anushka Sharma के 36वें जन्मदिन पर विराट कोहली ने उन्हें बेहद ही खास तरीके से बर्थ-डे विश किया और उनका पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहीं हैं।

HIGHLIGHTS

अनुष्का शर्मा को उनके बर्थ-डे पर फैंस ने खूब प्यार दिया और विश किया। इस मौके पर Virat Kohli ने भी Anushka Sharma को बेहद ही रोमांटिक अंदाज में बर्थडे की मुबारकबाद दी। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर विराट कोहली ने एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अनुष्का की तस्वीर शेयर की और एक सुन्दर सा कैप्शन भी लिखा। और यह पोस्ट चंद लम्होंं में वायरल हो गया।

Advertisement

कोहली का वाइफ अनुष्का के लिए खूबसूरत पोस्ट

विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने वाइफ अनुष्का शर्मा को प्यार भरे खूबसूरत अंदाज में बर्थडे विश किया। कोहली ने अनुष्का की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा कि मैं तुम्हारे बिना कुछ भी नहीं , हैप्पी बर्थडे माय लव, आप हमारे जीवन की रोशनी हो और हम आपको बहुत प्यार करते हैं। और पोस्ट करते ही विराट कोहली की यह पोस्ट तेज़ी से वायरल हो गयी। और फैंस ने पोस्ट पर काफी रोचक कमैंट्स किये और अनुष्का को विश भी किया। अनुष्का शर्मा का जन्म 1 मई 1988 को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में हुआ। उनके शुरुआती करियर की बात करें अगर तो एक्ट्रेस की पढ़ाई बेंगलुरु और मुंबई में हुई। क्रिकेटर और पूर्व कप्तान एमएस धोनी की वाइफ साक्षी धोनी कभी अनुष्का की क्लासमेट भी रही हैं।अनुष्का के पिता आर्मी में थे इसलिए अनुष्का बचपन से ही काफी डिसिप्लिन्ड रही हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अनुष्का ने कहा था- ‘मुझे खुद को एक्ट्रेस बताने से ज्यादा यह कहने में गर्व महसूस होता है कि मैं एक आर्मी ऑफिसर की बेटी हूं।

क्या थी अनुष्का की करियर में पहली चॉइस

अनुष्का ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान यह बात ज़ाहिर करते हुए बताया ना तो उन्होंने बड़े होते हुए फिल्में देखी थीं और ना ही उन्हें एक एक्ट्रेस बनना था। वो मॉडलिंग या फिर जर्नलिज्म में अपना करियर बनाना चाहती थीं और इसीलिए ग्रेजुएशन के बाद मॉडलिंग करियर पर फोकस करने के लिए अनुष्का मुंबई शिफ्ट हो गईं थी। ’अनुष्का ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। और आपने फिल्मी करियर में उन्होंने बैंड बाजा बारात, दिल धड़कने दो, संजू और सुल्तान, ऐ दिल है मुश्किल, रब ने बना दी जोड़ी जैसी की मूवीज में काम किया है।

कब हुई विराट और अनुष्का की पहली मुलाकात

यशराज की फिल्म में डेब्यू करने के बाद अनुष्का बॉलीवुड फिल्म जगत में ठीक ठाक पॉपुलर हो गयी थी ,और उसी दौरान एक शैम्पू एड् में विराट और अनुष्का की पहली मुलाकात हुई, जिसके बारें में विराट ने एक इंटरव्यू में भी बात की थी, उन्होंने बताया की जब वे पहली बार अनुष्का से मिले तब वे काफी शाय थे उनसे बात करने के लिये, पर पहली बार ही बात करने के बाद दोनों में एक बॉन्डिंग बन गयी। इसके बाद से ही विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कई जगह एक साथ स्पॉट किये जाने लगे, जिसके बाद दोनों के डेटिंग रूमर्स की खबरें सामने आने लगी। और कई साल डेट करने के बाद अनुष्का और विराट की 2017 में शादी हो गयी।

शादी के बाद अनुष्का ने क्यों बनाई फिल्मीं करियर से दूरी

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा साल 2017 में 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे गए थे। कोहली से शादी करने के बाद अनुष्का ने अपने एक्टिंग करियर पर ब्रेक लगा लिया। शादी के बाद अनुष्का ने जनवरी 2021 में बेटी वामिका और फरवरी 2024 में बेटे अकाय को जन्म दिया। और शायद यही कारण है अनुष्का शर्मा का एक्टिंग करियर से ब्रेक लेने का।

Advertisement
Next Article