देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
Vitamins: हमारे शरीर को ठीत तरह से काम करने के लिए भरपूर पोषण की आवश्यकता होती है। शरीर में कई बार vitamins की कमी से कई दिक्कतें होने लगती हैं। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि किस vitamin की कमी से क्या परेशानियां होती हैं। तो आज हम बताते हैं कि किस विटामिन की कमी से क्या होता है और कैसे इनका पता किया जा सकता है।
Highlights
इंसान के शरीर में लगातार तमाम प्रक्रिया चलती रहती हैं। इनमें भोजन को ऊर्जा में तब्दील करने से लेकर हड्डियों, दांत, मसल्स, स्किन आदि का निर्माण आदि शामिल है। इन सभी प्रक्रियाओं को सही तरीके से पूरा करने के लिए विटामिन की जरूरत होती है, लेकिन क्या आपको पता है कि किस विटामिन की कमी से कौन-सी बीमारी हो सकती है? अगर नहीं तो यह स्पेशल रिपोर्ट खास आपके लिए तैयार की गई है।
Vitamin A में डेयरी प्रोडक्ट और हरी सब्जियां शामिल होती हैं। इनमें भरपूर मात्रा में Vitamin मिलता है। यह मांसपेशियों, हड्डियों, दांतों, बालों, नाखूनों और आंखों को ठीक रखने में अहम भूमिका निभाता है। अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए तो आंखों की रोशनी कमजोर हो सकती है।
Vitamin B की कमी से बेरी-बेरी नामक रोग होता है। भोजन में संतरा, हरी मटर और चावल आदि के सेवन से Vitamin B की कमी दूर को दूर किया जा सकता है।
Vitamin B1बॉडी में मेटाबोलिज्म को मजबूत करता है। इसके अलावा पाचन क्रिया में भी इसका बेहद अहम रोल होता है।
Vitamin B6 प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेड और रेड ब्लड सेल को प्रभावित करता है। यह मांस, मछली, केला,आलू और हरी पत्तीदार सब्जियों में भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
Vitamin B12 की कमी से तंत्रिका तंत्र प्रभावित हो जाता है। खाने में डेयरी प्रोडक्ट, संतरा और केला आदि का सेवन करने से भरपूर मात्रा में विटामिन B12 मिलता है।
Vitamin C की कमी से स्कर्वी नामक रोग होता है। यह इम्यून सिस्टम के लिए महत्वपूर्ण होता है। ठीक मात्रा में यह Vitamin नहीं मिलने पर बॉडी पर बेहद खराब असर पड़ता है। खट्टे फल विटामिन सी के सबसे अच्छे स्रोत हैं।
Vitamin D की कमी से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। सही समय पर सूर्य की रोशनी में बैठने से ही शरीर में विटामिन डी की कमी पूरी हो जाती है।
Vitamin K की कमी से रक्त स्राव होने लगता है। इसकी कमी उल्टी और मल के साथ खून आना शामिल है। भोजन में मांस-मछली खाने से विटामिन के की कमी बेहद आसानी से पूरी हो जाती है।
आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।