For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Vivo-India Case: वीवो-इंडिया के 3 शीर्ष अधिकारी धनशोधन मामले में गिरफ्तार

08:32 PM Dec 23, 2023 IST | Prateek Mishra
vivo india case  वीवो इंडिया के 3 शीर्ष अधिकारी धनशोधन मामले में गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो-इंडिया और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ जारी धनशोधन के आरोपों की जांच के सिलसिले में कंपनी के तीन शीर्ष अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वीवो-इंडिया के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) होंग शुक्वान उर्फ ​​टेरी, मुख्य वित्त अधिकारी (CFO) हरिंदर दहिया और सलाहकार हेमंत मुंजाल को धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया है।

संघीय एजेंसी ने पहले इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया था जिनमें मोबाइल फोन निर्माता कंपनी लावा इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक (MD) हरिओम राय, चीनी नागरिक गुआंगवेन उर्फ ​​एंड्रयू कुआंग, चार्टर्ड अकाउंटेंट नितिन गर्ग और राजन मलिक शामिल हैं। चारों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। ED ने इन लोगों के खिलाफ हाल ही में दिल्ली की एक विशेष PMLA कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया था जिस पर अदालत ने संज्ञान लिया है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Prateek Mishra

View all posts

Advertisement
×