W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू, सुरक्षा के कड़े उपाय

नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने किया मतदान

02:28 AM Feb 05, 2025 IST | Himanshu Negi

नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने किया मतदान

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू  सुरक्षा के कड़े उपाय
Advertisement

दिल्ली में बुधवार सुबह 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। मतदाताओं ने कड़ी सुरक्षा के बीच 8वीं विधानसभा के लिए अपने मत डाले है। बता दें कि मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक चलेगा। दिल्ली में 1,56,14,000 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 83,76,173 पुरुष, 72,36,560 महिलाएँ शामिल हैं। इस बार मतदाताओं में 18-19 वर्ष की आयु के 2,39,905 पहली बार वोट डालेंगे। वहीं 85 वर्ष और उससे अधिक आयु के 1,09,368 बुजुर्ग मतदाता और 79,885 दिव्यांग व्यक्ति भी शामिल हैं।

भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने किया मतदान
चुनाव के लिए लगभग 97,955 कर्मियों और 8,715 स्वयंसेवकों को तैनात किया गया है। सुरक्षा उपायों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की 220 कंपनियाँ, 19,000 होमगार्ड और 35,626 दिल्ली पुलिस के जवान शामिल हैं, जो शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करते हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने और नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने मतदान किया।

वोट देने के लिए समय किया निर्धारित

कांग्रेस के कई प्रमुख नेता आज अपना वोट डालेंगे, जिनमें लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सुबह 8.15 बजे निर्वाण भवन में, प्रियंका गांधी सुबह 11 बजे, दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव सुबह 10 बजे, एआईसीसी सांसद और कोषाध्यक्ष अजय माकन सुबह 9 बजेराजौरी गार्डन में और एआईसीसी के मीडिया और प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा सत्यवती सूद मतदान करेंगे। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता हरदीप पुरी और उनकी पत्नी लक्ष्मी पुरी मोती बाग के आनंद निकेतन स्थित माउंट कार्मेल स्कूल में मतदान करेंगे।

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
Advertisement
×