W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

राजस्थान में पंचायत चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को मतदान

राजस्थान में पंचायत चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को 87 पंचायत समिति की 2726 ग्राम पंचायतों के 26800 वार्डों के लिए मतदान होगा।

05:23 PM Jan 16, 2020 IST | Shera Rajput

राजस्थान में पंचायत चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को 87 पंचायत समिति की 2726 ग्राम पंचायतों के 26800 वार्डों के लिए मतदान होगा।

Advertisement
राजस्थान में पंचायत चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को मतदान
Advertisement
राजस्थान में पंचायत चुनाव के पहले चरण में शुक्रवार को 87 पंचायत समिति की 2726 ग्राम पंचायतों के 26800 वार्डों के लिए मतदान होगा।
Advertisement
राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त पीएस मेहरा ने बताया कि 87 पंचायत समिति क्षेत्र में कुल 93 लाख 20684 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। जिनमें से 48 लाख 49232 पुरुष और 44 लाख 71405 महिलाएं मतदाता शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि सरपंच पद के लिए 17242 तो पंच के लिए 42 हजार से ज्यादा उम्मीदवार मैदान में हैं। पहले चरण के चुनाव में 11 हजार से ज्यादा ईवीएम मशीनों के द्वारा चुनाव करवाए जाएंगे। सभी पंचायतों में स्वतंत्र-निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए 31 भारतीय प्रशासनिक और राजस्थान प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों को लगाया गया है।
इसके बाद, 22 जनवरी को होने वाले दूसरे चरण के मतदान में सरपंच के पद के लिए 15334 और पंच के पद के लिए 43376 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंगे। दूसरे चरण में 25 जिलों में 21 सरपंच और 7466 पंच निर्विरोध चुन लिए गए हैं।
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×