भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने दान की अपनी सैलरी
गौतम गंभीर ने अपने एक माह की सैलरी को क्षेत्र के विकास के लिए दान कर दिया। गंभीर ने इसकी जानकारी ट्विटर कर लोगों को दिया।
06:02 AM Jul 10, 2019 IST | Desk Team
नई दिल्ली : पूर्वी दिल्ली से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने अपने एक माह की सैलरी को क्षेत्र के विकास के लिए दान कर दिया। गंभीर ने इसकी जानकारी ट्विटर कर लोगों को दिया। गंभीर ने ट्विटर पर लिखा कि उनके लिए राजनीति एक ऐसा प्लेटफॉर्म हैं, जहां पर वह क्षेत्र में अधिक से अधिक लोगों की मदद कर सकें।
इसके साथ ही वह यह भी सुनिश्चत करेंगे कि उनके पांच साल के कार्यकाल में उनके द्वारा किए गए कार्यों व सांसद निधि फंड का एक-एक पैसा का इस्तेमाल किया जाए, जिससे क्षेत्र के लोगों का जीवन बेहतर हो सके।मैंने क्षेत्र के लोगों की भलाई व विकास के साथ-साथ क्षेत्र के श्मशान घाटों की स्थिति को सुधारने के लिए उन्होंने एक माह की सैलरी दान दी है।
Advertisement
Advertisement

Join Channel