टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

धोनी की तारीफ करते हुए वकार यूनुस बोले- गांगुली की विरासत को आगे ले गए धोनी

गांगुली को भारत के महानतम कप्तानों में गिना जाता है। उनकी कप्तानी ने भारत को विजयी मानसिकता दी। भारतीय क्रिकेट में गांगुली के अतुलनीय योगदान को मानते हुए वकार ने कहा कि धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम का चेहरा हमेशा के लिए बदल दिया।

01:36 AM Jul 07, 2020 IST | Desk Team

गांगुली को भारत के महानतम कप्तानों में गिना जाता है। उनकी कप्तानी ने भारत को विजयी मानसिकता दी। भारतीय क्रिकेट में गांगुली के अतुलनीय योगदान को मानते हुए वकार ने कहा कि धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम का चेहरा हमेशा के लिए बदल दिया।

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वकार यूनुस ने महेंद्र सिंह धोनी को चैम्पियन बताया है और कहा है कि इस महान खिलाड़ी ने सौरव गांगुली की विरासत को शानदार तरीके से आगे बढ़ाया है। वकार ने कहा, गांगुली वह कप्तान थे जिन्होंने भारतीय क्रिकेट को सुधारने की शुरुआत की और धोनी इसे आगे ले गए। वह विश्व विजेता कप्तान हैं। उनके पास दो विश्व कप हैं। मुझे लगता है कि उन्होंने अपने लिए, अपने देश और अपने परिवार के लिए काफी कुछ किया है।
गांगुली को भारत के महानतम कप्तानों में गिना जाता है। उनकी कप्तानी ने भारत को विजयी मानसिकता दी। भारतीय क्रिकेट में गांगुली के अतुलनीय योगदान को मानते हुए वकार ने कहा कि धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम का चेहरा हमेशा के लिए बदल दिया।
पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा, धोनी शानदार क्रिकेटर हैं। जिस तरह से उन्होंने टीम की कप्तानी की है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। वह शानदार इंसान हैं और एक छोटे से गांव से निकल कर आए हैं और काफी कुछ हासिल किया है।
Advertisement
Advertisement
Next Article