For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

WAVES 2025: भारत एक अरब से अधिक कहानीकारों की भूमि है: PM मोदी

WAVES 2025: सांस्कृतिक धरोहर से सजी भारत की रचनात्मकता

09:36 AM May 01, 2025 IST | Himanshu Negi

WAVES 2025: सांस्कृतिक धरोहर से सजी भारत की रचनात्मकता

waves 2025  भारत एक अरब से अधिक कहानीकारों की भूमि है  pm मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने WAVES 2025 का उद्घाटन करते हुए भारत को एक अरब कहानियों की भूमि बताया। उन्होंने कहा कि भारत की सांस्कृतिक धरोहर में हर गली और नदी एक कहानी कहती है। इस चार दिवसीय शिखर सम्मेलन का उद्देश्य भारत को मीडिया और डिजिटल नवाचार का वैश्विक केंद्र बनाना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (WAVES) 2025 का उद्घाटन किया। इस दौरान  इसे भारत के सांस्कृतिक और रचनात्मक क्षेत्रों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया। बता दें कि यह चार दिवसीय शिखर सम्मेलन किविषय कनेक्टिंग क्रिएटर्स, कनेक्टिंग कंट्रीज है। जिसका उद्देश्य भारत को मीडिया, मनोरंजन और डिजिटल नवाचार के लिए एक वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना है। PM मोदी ने उद्घाटन करते 90 से अधिक देशों के कलाकारों, इनोवेटर्स, उद्योग के नेताओं और नीति निर्माताओं के विविध दर्शकों को संबोधित किया औऱ का कि एक अरब से अधिक आबादी वाला भारत एक अरब से अधिक कहानियों और एक अरब से अधिक कहानीकारों की भूमि भी है। भारत की हर गली, हर नदी, हर पहाड़ एक कहानी रखता है। छह लाख से अधिक गांवों में, हर एक में एक नई कहानी, एक नया दृष्टिकोण है। वास्तव में, भारत के पास देने के लिए बहुत कुछ है।

भारत कला का खजाना

भारत की सांस्कृतिक धरोहर पर संबोधित करते हुए कहा कि भारत में संगीत भी आध्यात्मिक अभ्यास का एक रूप है। हर सुर एक कहानी कहता है, हर लय में एक आत्मा होती है। चाहे वह भक्ति भजन हो या आधुनिक रचना, भारत की ध्वनि में दिव्यता का स्पर्श होता है। जब दुनिया कहानियों की तलाश करती है, तो भारत विज्ञान, कल्पना, साहस और कल्पना से भरपूर खजाना पेश करता है। हमारी रचनात्मक टोकरी विशाल है और साझा करने के लिए तैयार है।

PM Modi: भारतीय सिनेमा दुनिया के हर कोने तक पहुंचा

WAVES 2025 के बारे में

वेव्स 2025 भारत का अपनी तरह का पहला अंतरराष्ट्रीय शिखर सम्मेलन है जो ऑडियो-विजुअल और मनोरंजन क्षेत्रों को समर्पित है। यह 10,000 से अधिक प्रतिनिधियों, 1,000 रचनाकारों, 300 कंपनियों और 350 स्टार्टअप को एक साथ लाएगा, जिससे एक शक्तिशाली क्रॉस-सेक्टरल नेटवर्क बनेगा। फिल्म और ओटीटी से लेकर एवीजीसी-एक्सआर, कॉमिक्स, एआई और प्रसारण तक, इस कार्यक्रम में मीडिया और उभरती प्रौद्योगिकियों के पूरे स्पेक्ट्रम को शामिल किया गया है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
×