हम समाज के सभी तबकों को साथ लेकर चलते हैं, उनके उत्थान के लिए काम करते हैं: मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गृह विभाग द्वारा नवनियुक्त 10,459 पुलिस पदाधिकारियों / कर्मियों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए।
05:48 AM Nov 17, 2022 IST | Desk Team
पटना,(पंजाब केसरी) : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज गृह विभाग द्वारा नवनियुक्त 10,459 पुलिस पदाधिकारियों / कर्मियों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्यमंत्री ने विधिवत शुभारंभ किया। समारोह में नवनियुक्त 215 सार्जेंट, 1,998 सब इंस्पेक्टर एवं 8,246 सिपाहियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इन नवनियुक्त 10,459 पुलिस पदाधिकारियों / कर्मियों में 3,852 महिलाएं शामिल हैं जो आज नवनियुक्त पुलिस बल का 36.8 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों / कर्मियों को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया। पुलिस महानिदेशक श्री संजीव कुमार सिंघल ने नवनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों / कर्मियों को पुलिस सेवा से संबंधित शपथ दिलाई। मुख्य सचिव श्री आमिर सुबहानी ने नवनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों / कर्मियों को शराब का सेवन नहीं करने एवं शराबबंदी कानून का उलंघन करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई करने से संबंधित शपथ दिलाई। समारोह में पुलिस महानिदेशक श्री संजीव कुमार सिंघल ने मुख्यमंत्री को पौधा एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया।
Advertisement
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनियुक्त सभी पुलिसकर्मियों को मैं अपनी शुभकामनाएं तथा बधाई देता हूँ और आपका अभिनंदन करता हूँ। बड़ी खुशी की बात है कि आज 10 हजार 459 पदों पर लोगों की नियुक्ति की गयी है जिनमें 215 सार्जेंट, 1,998 सब इंस्पेक्टर एवं 8,246 सिपाही शामिल है। सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जा रहा है। आपने बहुत अच्छा काम किया है, इसके लिए मैं गृह विभाग को बधाई देता हूँ। उन्होंने कहा कि बिहार में कानून का राज स्थापित है। इसे बनाये रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कानून का राज कायम रखना सरकार का दायित्व है। पहले बिहार में सिर्फ 42 हजार 481 पुलिसकर्मी थे। जबसे हमें काम करने का मौका मिला है, अपराध नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए हमने शुरू से ही पुलिस की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया है। विधि व्यवस्था को कायम रखने के लिए पहले हमने आर्मी से रिटायर्ड जवानों को सैप (स्पेशल ऑग्जिलियरी पुलिस) में बहाल कराया। हमने कहा है कि उनको भी कायम रखिये और ये साठ साल बाद ही रिटायर होंगे। हमने देखा कि वर्ष 2010 में देश में एक लाख की आबादी पर 115 पुलिसकर्मी थे, बिहार में यह संख्या कम थी। उसके अनुसार 1 लाख 52 हजार 232 और पुलिसकर्मियों की आवश्यकता थी। हमने गृह विभाग की हर बैठक में कहा कि बहाली के काम में तेजी लाकर पुलिसकर्मियों की नियुक्ति करें जिसके बाद बिहार में अब तक 1 लाख 8 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की बहाली हो चुकी है। 1 लाख 52 हजार 232 पदों में से अभी भी 44 हजार पुलिसकर्मियों की बहाली होनी है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इसमें देर न करें यथाशीघ्र बहाली कराएं। यह काम पूरा हो जाएगा तो हमें बेहद खुशी होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2013 में हमने पुलिस सेवा में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय किया जिसका परिणाम हैं कि आज बिहार पुलिस में 25 प्रति महिलायें सेवारत हैं। आज नियुक्ति पत्र मिलने के बाद बिहार के पुलिस बल में 27 प्रतिशत महिलायें शामिल हो जायेंगी। उन्होंने कहा कि हम पुरुषों से कहेंगे कि महिल प्रति सम्मान का भाव रखिये। माँ ही हमें जन्म देती है इसलिये समाज में महिलाओं क भूमिका है। पहले महिलायें घरों में बंद रहती थीं, अब हर काम में लगी रहती हैं। हम चाहते हैं कि समाज में महिलाओं की समान भागीदारी हो।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी देश के अलग-अलग राज्यों में 1 लाख की आबादी पर 115 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की संख्या है जिसको ध्यान में रखते हुए बिहार में भी इसे बढ़ाकर 160 से 170 करने का निर्णय लिया गया है। उसी के अनुरूप हमें तेजी से नियुक्ति करनी है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक गांधी मैदान में नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम इसलिए रखा गया है कि सामने बापू की प्रतिमा है और ठीक इसके बगल में बापू सभागार भी है इसलिए अपने राष्ट्रपिता को आप कभी भूलियेगा मत।
Advertisement