Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Delhi के मौसम में उतार चढ़ाव जारी, 27 फरवरी तक ऐसा रहेगा मौसम

08:33 AM Feb 22, 2024 IST | NAMITA DIXIT
Weather Update

दिल्ली (Delhi)  के मौसम में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। बता दें गुरुवार यानी 22 फरवरी को दिन के समय आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे।अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन के समय मौसम साफ रहेगा। भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक 27 फरवरी तक दिल्ली में बारिश की कोई संभावना नहीं है।

न्यूनतम तापमान 12.2 दर्ज किया

आपको बता दें, पिछले 24 घंटों अधिकतम तापमान 26.9 जो सामान्य एक डिग्री ज्यादा है। जबकि न्यूनतम तापमान 12.2 दर्ज किया जो मौसम के हिसाब से सामान्य है। बुधवार सुबह आठ बजकर 3 मिनट पर आद्रता का स्तर 96 रहो। बीती रात दिल्ली में स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई है। बुधवार की रात ठंडी हवा चलने से सुबह का मौसम सुहाना रहा। हालांकि, आंशिक स्तर पर सुबह के समय कोहरा भी रहा।बता दें दिल्ली मानक वेधशाला सफदरजंग के मुताबिक आने वाले दिनों में दिल्ली में लगातार तापमान में बढ़ोतरी की संभावना ज्यादा है। साथ ही तेज हवाओं का दौर अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

Advertisement

प्रदूषण बेहद खराब श्रेणी में दर्ज

आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही तथा आर्द्रता 95 प्रतिशत और 37 प्रतिशत के बीच रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 245 रहा जो खराब की श्रेणी में आता है। बता दें कि शून्य और 50 के बीच एक एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब और 401 और 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article