Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Weather Update: हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में कोहरे के कारण दृश्यता घटी, न्यूनतम तापमान भी लुढ़का

हरियाणा और पंजाब में सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण कई स्थानों पर दृश्यता घट गयी। इस दौरान न्यूनतम तापमान भी सामान्य बिन्दु से नीचे रहा।

01:54 PM Dec 19, 2022 IST | Desk Team

हरियाणा और पंजाब में सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण कई स्थानों पर दृश्यता घट गयी। इस दौरान न्यूनतम तापमान भी सामान्य बिन्दु से नीचे रहा।

हरियाणा और पंजाब में सोमवार सुबह घने कोहरे के कारण कई स्थानों पर दृश्यता घट गयी। इस दौरान न्यूनतम तापमान भी सामान्य बिन्दु से नीचे रहा।यहां मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार, हरियाणा के हिसार, करनाल, रोहतक, भिवानी समेत कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा।पंजाब में अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, हलवारा, आदमपुर, बठिंडा और फरीदकोट सहित अन्य स्थानों पर सुबह कोहरे के कारण दृश्यता कम रही।
Advertisement
मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की मौसम रिपोर्ट के अनुसार, पंजाब में बठिंडा सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।अमृतसर में भी रात में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, लुधियाना में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 6.5 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में छह डिग्री सेल्सियस जबकि गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।हरियाणा के हिसार में कड़ाके की ठंड रही, जहां न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि झज्जर का न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।करनाल में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 4.5 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 6.1 डिग्री सेल्सियस, सिरसा में 5.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि रोहतक में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Advertisement
Next Article