टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

West Bengal: सीबीआई ने कांग्रेस पार्षद हत्याकांड में दायर किया आरोप पत्र

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के पार्षद तपन कंडू की हत्या के मामले में पांच लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है।

04:51 PM Jun 14, 2022 IST | Desk Team

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के पार्षद तपन कंडू की हत्या के मामले में पांच लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के पार्षद तपन कंडू की हत्या के मामले में पांच लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। कंडू झालदा नगर पालिका के पार्षद थे।सीबीआई ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर छह अप्रैल 2022 को पश्चिम बंगाल पुलिस से मामले की जांच अपने हाथ में ली थी।केंद्रीय एजेंसी के प्रवक्ता आर. सी. जोशी ने बताया कि आरोप है कि इस साल 13 मार्च को शाम करीब सवा पांच बजे कंडू की झालदा में उनके घर के पास ही बाइक सवार तीन लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जोशी ने कहा कि उस वक्त वह अपने दोस्तों के साथ शाम की सैर से लौट रहे थे।कंडू को झालदा अस्पताल ले जाया गया और वहां से उन्हें रांची अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
जानिए किन्हे आरोपी बनाया गया
सीबीआई ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर छह अप्रैल 2022 को पश्चिम बंगाल पुलिस से मामले की जांच अपने हाथ में ली थी।उच्च न्यायालय ने पार्षद की पत्नी पूर्णिमा कंडू की याचिका पर केंद्रीय एजेंसी को मामले की जांच की रिपोर्ट 45 दिनों में सौंपने का निर्देश दिया था। उनकी पत्नी ने आरोप लगाया था कि मामले में स्थानीय पुलिस की मिलीभगत है और इसलिए मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। सीबीआई ने पुरुलिया के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष दायर अपने आरोप पत्र में दीपक कंडू, कलेबर सिंह, नरेन कंडू, मोहम्मद आसिक और सत्यबन प्रमाणिक को आरोपी बनाया है।

Advertisement
Advertisement
Next Article