W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

West Bengal : कूचबिहार में TMC कार्यकर्ताओं ने BJP की रैली पर फेंके बम , लोगों में दहशत

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की एक रैली में कई देसी बम फेंके गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

12:56 AM Sep 12, 2022 IST | Shera Rajput

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की एक रैली में कई देसी बम फेंके गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

west bengal   कूचबिहार में tmc कार्यकर्ताओं ने bjp की रैली पर फेंके बम   लोगों में दहशत
Advertisement
पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में रविवार को भारतीय जनता पार्टी की एक रैली में कई देसी बम फेंके गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
Advertisement
अधिकारियों ने बताया कि सीतलकुची बाजार में यह घटना राज्य में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नीत सरकार के खिलाफ भाजपा के विरोध मार्च के दौरान हुई।
Advertisement
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, बम फेंके जाने पर भाजपा समर्थक अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ पड़े और कुछ देर बाद जब वे फिर से इकट्ठा हुए तो पुलिस ने आगे किसी अप्रिय घटना की आशंका को टालने के लिए मार्च रोक दिया।
Advertisement
अधिकारी ने कहा कि बम से निकले छर्रों से कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं, लेकिन इलाज के लिए किसी को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत नहीं पड़ी।
भाजपा ने आरोप लगाया कि उसके कार्यकर्ताओं पर हमले के पीछे टीएमसी का हाथ है।
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, “यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि पश्चिम बंगाल में ‘जंगल राज’ चल रहा है और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।”
वहीं, टीएमसी ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ने जनता का ध्यान आकर्षित करने के लिए अपने ही कार्यकर्ताओं पर हमले की साजिश रची।
दिनहाटा से टीएमसी विधायक एवं उत्तर बंगाल विकास मंत्री उदयन गुहा ने कहा, “हम मालबाजार में अभिषेक बनर्जी की जनसभा में व्यस्त थे। हम सीतलकुची में मुश्किलें क्यों पैदा करेंगे?”
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×