क्रिकेटर आंद्रे रसेल की पत्नी ने दिया बेटी को जन्म, करी नन्ही परी की तस्वीर शेयर
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के घर एक नन्हा मेहमान आया है। बता दें कि आंद्रे रसेल की पत्नी जेसिम लोरा ने बेटी को जन्म दिया है और दोनों माता-पिता
08:05 AM Jan 24, 2020 IST | Desk Team
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के घर एक नन्हा मेहमान आया है। बता दें कि आंद्रे रसेल की पत्नी जेसिम लोरा ने बेटी को जन्म दिया है और दोनों माता-पिता बन गए हैं। इस खुशखबरी को आंद्रे रसेल ने अपने फैन्स के साथ साझा किया।
Advertisement
रसेल ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी की तस्वीर शेयर करके इसकी जानकारी दी। रसेल अपनी बेटी का हाथ पकड़े हुए तस्वीर पोस्ट की और कैप्शन में लिखा, अमाय्या का इस दुनिया में स्वागत है। भगवान हर समय सही होता है। इस नन्ही परी के लिए भगवान बहुत बहुत धन्यवाद।
बेटी के जन्म से पहले आंद्रे रसेल ने एक शानदार पार्टी रखी थी जिसमें उन्होंने अपने जीवन में आने वाली इस खुशखबरी का खुलासा किया था। आंद्रे रसेल अपने अनोखे अंदाज के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने अपने पिता बनने की खुशी भी बिल्कुल अनूठे अंदाज में बताई थी। रसेल अपनी पत्नी के साथ इस पार्टी में क्रिकेट खेलते दिखाई दिए थे। इस दौरान सफेद रंग की बड़ी सी बॉल रसेल की पत्नी जेसिम ने पकड़ी हुई थी।
रसेल ने उस दौरान तस्वीर शेयर करते हुए कहा था कि, तो यह बेबी गर्ल है। मेरी जिंदगी का एक और तोहफा। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह लड़की है या लड़का। मैं ऊपर वाले से सिर्फ एक ही प्रार्थना कर रहा हूं कि वह स्वस्थ रहे।
इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की तरफ से आंद्रे रसेल खेलते हैं और भारत में भी उनके लाखों फैन्स हैं। पिछले साल आईपीएल में आंद्रे रसेल ने शानदार प्रदर्शन किया था और कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने दम पर किए मैच जिताए थे।
Advertisement