Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

बारिश ने भारत का खेल रोका , भारत 38 ओवर में 199/3

NULL

11:46 PM Jun 23, 2017 IST | Desk Team

NULL

पोर्ट आफ स्पेन : वेस्टइंडीज में भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज  पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है | जहाँ बारिश ने भारत का खेल को रोक दिया है | टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 39.2 ओवर में 3 विकेट गंवा कर 199 रन बना लिए हैं | एमएस धोनी (9 रन) और विराट कोहली (32 रन) क्रीज पर हैं | वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मैच में आज यहां टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने रविंद, जडेजा को टीम से बाहर करते हुए स्पिनर कुलदीप यादव को टीम में मौका दिया है। टीम इंडिया भले ही चैंपियंस ट्रॉफी में अपना खिताब नहीं बचा पाई, लेकिन वनडे में उसका कोई सानी नहीं है |

Advertisement
                                                                                             Source

वैसे भी कप्तान विराट कोहली कह चुके हैं कि वह चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पाकिस्तान के हाथों मिली 180 रनों की हार को भुलाकर वेस्टइंडीज दौरे पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं | टीम इंडिया को वेस्टइंडीज में 5 वनडे और एक टी-20 मैच की सीरीज खेलनी है, जिसका पहला मैच क्वींस पार्क ओवल में आज शाम 6.30 बजे से खेला जाएगा | टीम इंडिया के सामने विंडीज टीम कमजोर नजर आ रही है | ऐसे विराट के पास ऐसा रिकॉर्ड बनाने को मौका है,

                                                                                        Source

जो आज तक कोई भारतीय कप्तान नहीं कर पाया है | टीम इंडिया के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ इतिहास रचने का मौका है | विराट कोहली के नेतृत्व में टीम वनडे के पांच मैचों में जीत दर्ज करके एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है और टीम के फॉर्म को देखते हुए यह संभव भी दिखता है | गौरतलब है कि टीम इंडिया आज तक वेस्टइंडीज में कभी क्लीन स्वीप नहीं कर पाई है |

                                                                                            Source

विंडीज में जीती हैं 4 सीरीज

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज की धरती पर 8 वनडे सीरीज खेली हैं, जिनमें से 4 में जीत दर्ज की हैं, लेकिन वह क्लीन स्वीप कर पाने में कभी सफल नहीं हुई. जहां तक विंडीज टीम का सवाल है, तो उसने सर विवियन रिचर्ड्स की कप्तानी में भारत को 1989 में वनडे सीरीज में 5-0 से हराते हुए क्लीन स्वीप किया था | उस समय टीम के कप्तान दिलीप वेंगसरकर थे |

                                                                                             Source

बचे हुए मैचों का शेड्यूल :
दूसरा वनडे : 25 जून, रविवार, पोर्ट ऑफ स्पेन, शाम 6:30 बजे
तीसरा वनडे : 30 जून, नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ, शाम 6:30 बजे
चौथा वनडे : 2 जुलाई, नॉर्थ साउंड, एंटीगुआ, शाम 6:30 बजे
पांचवां वनडे : 6 जुलाई, सबीना पार्क, जमैका, शाम 7:30 बजे
एकमात्र टी-20 : 9 जुलाई, सबीना पार्क, जमैका, रात 9:00 बजे

                                                                                          Source

कोच के बिना उतरेगी टीम इंडिया
अनिल कुंबले का मुख्य कोच के रूप में सफर कैरेबियाई धरती से ही शुरू हुआ था और अब इससे पहले ही खत्म हो गया है | लगभग एक साल के भीतर भारतीय टीम यहां कोच के बिना लौटी है | हालांकि अच्छी बात यह है कि यह दौरा अपेक्षाकृत आसान रहेगा, क्योंकि विंडीज टीम की स्थिति इस समय अच्छी नहीं है |

Advertisement
Next Article