टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर वॉटसन ने क्या कहा?

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा शेन वाटसन ने सुशांत की मौत पर दुख प्रकट किया, और ट्वीट कर धोनी की वायोपिक में उनके काम की सराहना की। उन्होंने कहा कि वे उनके अभिनय से प्रभावित हुए थे।

10:51 PM Jun 15, 2020 IST | Desk Team

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा शेन वाटसन ने सुशांत की मौत पर दुख प्रकट किया, और ट्वीट कर धोनी की वायोपिक में उनके काम की सराहना की। उन्होंने कहा कि वे उनके अभिनय से प्रभावित हुए थे।

महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में धोनी का किरदार निभा चुके बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने बीते दिन रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर खुदकुशी की। जिसके बाद बॉलीवुड से लेकर खेल जगत तक हर कोई स्तब्ध है। इस बीच, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा शेन वॉटसन ने सुशांत की मौत पर दुख प्रकट किया, और ट्वीट कर धोनी की वायोपिक में उनके काम की सराहना की। उन्होंने कहा कि वे उनके अभिनय से प्रभावित हुए थे।
वॉटसन ने ट्वीट कर लिखा, मैं सुशांत के बारे में लगातार सोच रहा हूं। यह बेहद दुखद है। अनटोल्ड स्टोरी में कई बार आप भूल जाते हो कि ये सुशांत है या धोनी। शानदार कलाकारी और अब विश्व उनके यहां न होने से खाली सा हो गया है। जल्दी चले गए। बता दें, सुशांत को सबसे पहले उनके घरेलू नौकर ने रविवार की सुबह बांद्रा स्थित आवास पर फांसी पर लटका देखा था। वह कथित तौर पर पिछले कुछ महीनों से अवसाद से जूझ रहे थे और उसी का इलाज भी करा रहे थे। 

Advertisement

पिछले कुछ महीनों के उनके सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट से पता चलता है कि उन्होंने अपने मन की स्थिति से लड़ने के लिए योग और ध्यान की भी कोशिश की थी। अभिनेता बिहार से हैं और मुंबई शिफ्ट होने से पहले पटना और नई दिल्ली में पढ़े थे। ‘पवित्र रिश्ता’ के साथ छोटे पर्दे पर खुद को स्थापित करने के बाद, उन्होंने फिल्म ‘काई पो चे’ के साथ बड़े पर्दे पर डेब्यू किया। वह ‘शुद्ध देसी रोमांस’, बायोपिक ‘एम.एस.धोनी : द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘केदारनाथ’ और ‘छिछोरे’ सहित कई फिल्मों में अपने अभिनय के लिए सराहे गए थे।

Advertisement
Next Article