For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

क्या है 'Bhagava Aatankwad'? इसका Malegaon Blast से क्या है संबंध? PM Modi भी कर चुके हैं कई बार जिक्र

01:48 PM Jul 31, 2025 IST | Shivangi Shandilya
क्या है  bhagava aatankwad   इसका malegaon blast से क्या है संबंध  pm modi भी कर चुके हैं कई बार जिक्र
Bhagava Aatankwad

Bhagava Aatankwad: 'भगवा आतंकवाद', जिसे हिंदू आतंकवाद भी कहा जाता है। यह एक ऐसा शब्द है। जिसका उपयोग खासकर राजनीतिक दल करते हैं। राजनीतिक और सामाजिक समूहों की तरफ से हिंदू राष्ट्रवादी संगठनों द्वारा की गई हिंसा को संदर्भित करने के लिए किया जाता है। 'भगवा आतंकवाद' यह वो शब्द है जिसे 2008 के मालेगांव ब्लास्ट (Malegaon Blast) से जोड़ा जा रहा है। यह वह घटना थी, जब कई लोग मारे गए थे और सौ से अधिक लोग घायल हुए थे। आज, पूरे 17 साल बाद 31 जुलाई 2025 को इस मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए सभी आरोपियों को बरी कर दिया है। बताते चले कि भगवा आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल आरोपियों और उनके कथित संबंधों को उजागर करने के लिए किया गया था।

क्या है 'भगवा आतंकवाद'?

Bhagava Aatankwad
Bhagava Aatankwad

Bhagava Aatankwad: 'भगवा आतंकवाद' शब्द का इस्तेमाल उन हमलों और हिंसा को बताने के लिए किया जाता है जो कथित तौर पर हिंदू राष्ट्रवादी संगठनों से जुड़े लोगों की तरफ से की गई थी। यह शब्द पहली बार 2002 गुजरात दंगों के बाद चर्चा में आया था। इसके बाद साल 2007-2008 के हमलों के बड़ा लोकप्रिय हुआ, जिनमें पाकिस्तानियों और मुसलमानों को टारगेट बनाया गया था।

'भगवा आतंकवाद' पर क्या है पूरा विवाद?

Bhagava Aatankwad: यह शब्द कई राजनीतिक और सामाजिक समूहों के बीच एक विवादास्पद मुद्दा रहा है। कुछ का तर्क है कि यह शब्द बदनाम करने की एक रणनीति है और इसका इस्तेमाल कांग्रेस के राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ किया जा रहा है। कुछ का यह भी तर्क है कि यह शब्द भ्रामक है क्योंकि भगवा रंग बौद्ध धर्म और अन्य धार्मिक समूहों द्वारा भी अपनाया गया एक रंग है।

'भगवा आतंकवाद' शब्द का निष्कर्ष

बताते चले कि 'भगवा आतंकवाद' (Bhagava Aatankwad) शब्द एक विवादस्पद और अपवादस्पद शब्द है। जिसका इस्तेमाल हिंदू राष्ट्र्वादी संगठनों की तरफ से की गई हिंसा को दर्शाने के लिए किया जाता है। साल 2008 के मालेगांव विस्फोट (Malegaon Blast) में, इस शब्द का इस्तेमाल आरोपियों और उनके कथित संबंधों को दिखाने के लिए किया जाता है। यह शब्द राजनीतिक और सामजिक समूहों के बीच एक अपवाद बना हुआ है।

यह भी पढ़ें :Malegaon Blast Case: 17 साल बाद आया फैसला, कोर्ट ने सभी आरोपी को बरी किया

 PM Modi ने क्या कहा था?

PM Modi
PM Modi

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को लोकसभा में ऑपरेशन सिन्दूर पर बहस के दौरान जवाब देते हुए विपक्षी दल कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी "तुष्टिकरण की राजनीति" और वोट बैंक की मजबूरियों की वजह से दशकों से आतंकवाद के खिलाफ निष्क्रिय रही है। पीएम मोदी ने कहा कि 2014 से पहले, देश भय से ग्रस्त था, लगातार आतंकी अलर्ट जारी होते थे। नागरिकों को अपनी सुरक्षा खुद करनी पड़ती थी।

कई आतंकी हमलों का जिक्र

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए आतंकवाद के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने उदहारण के तौर पर बटला हाउस मुठभेड़, संसद पर हमला (2001), 26/11 मुंबई हमले जैसे कई आतंकी हमलों का जिक्र कर कांग्रेस पर हमला बोला।

निशिकांत दुबे ने 'भगवा आतंकवाद' पर क्या कहा?

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा, "इतने दिनों से कांग्रेस ने 'भगवा आतंकवाद', का नैरेटिव फैलाया लेकिन आज सब साबित हो गया। आज दूध का दूध और पानी का पानी हो गया, जो कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा. 2011, 2012, 2013 में जो ब्लास्ट हुए या 2008 की जो घटना हुई वह सब पाकिस्तान प्रायोजित थीं। तो पाकिस्तान के आतंकवादियों को पकड़ने के बजाय आप हिंदुस्तान के लोगों को क्यों दोष दे रहे थे?"

यह भी पढ़ें :क्या था Malegaon Blast Case? जिसमें कोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा समेत सभी आरोपियों को किया बरी

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

Advertisement
×