देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
क्या है Pink Tax ? Pharma Company के चेयरमैन की वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
01:04 PM Mar 18, 2024 IST | Pratibha
Pharma Company Chairman Pink Tax : सोशल मीडिया पर इन दिनों पिंक टैक्स काफी सुर्खियों में है। दरअसल फार्मा कंपनी के चेयरमैन किरण मजूमदार शॉ ने पिंक टैक्स के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने एक वीडियो (Pharma Company Chairman Pink Tax) भी शेयर किया है जिसमें उनके द्वारा कही बातें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं लोग अब इसे काफी लाइक, कॉमेंट और शेयर भी कर रहे हैं।
Advertisement
Pink Tax! A shameful gender bias that women must respond to by shunning such products! pic.twitter.com/U3ZQm2s7W9
— Kiran Mazumdar-Shaw (@kiranshaw) March 12, 2024
Advertisement
Courtsey : वायरल पोस्ट को एक्स पर @kiranshaw नाम के अकाउंट से शेयर किया गया
Advertisement
क्या है पिंक टैक्स?
क्या आपने कभी पिंक टैक्स के बारे में सुना है? अगर नहीं तो हम आपको बता दें कि पिंक टैक्स महिलाओं के सामान पर लगाई जाने वाला टैक्स होता है। हालांकि इसके बारे में लोग कम ही जानते थे। फिलहाल अब ये (Pharma Company Chairman Pink Tax) विषय चर्चा में बना हुआ है। एंटरप्रेन्यॉर किरण मजूमदार शॉ ने इसके खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है। किरण मजूमदार शॉ ने ये वीडियो को अपने X के हैंडल @kiranshaw पर शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद आपका भी सोच में पड़ सकते हैं।
Pink Tax! A shameful gender bias that women must respond to by shunning such products! pic.twitter.com/U3ZQm2s7W9
— Kiran Mazumdar-Shaw (@kiranshaw) March 12, 2024
Courtsey : वायरल पोस्ट को एक्स पर @kiranshaw नाम के अकाउंट से शेयर किया गया
आखिर वीडियो देख क्यों भड़के यूजर्स ?
दरअसल वीडियो में बताया गया है कि कैसे पुरुषों के प्रोडक्ट और महिलाओं के प्रोडक्ट के मूल्य में अंतर होता है। वीडियो में आप देखेंगे कि डॉ संजय अरोड़ा दिखा रहे हैं कि एक ही कंपनी की और एक ही साइज की लिप बाम पुरुषों की जहां 165 रुपये में आती है वहीं महिलाओं का लिपबॉम 250 रुपये में बेची जा रही है। एक ही कैटगरी में प्लेन रेजर के लिए जहां पुरुष 70 रुपये चुकाते हैं, वहीं महिलाओ को 80 रुपये देने पड़ते हैं। इसी तरह एक ही डियॉडरेंट (Pharma Company Chairman Pink Tax) जहां पुरुषों का 105 रुपये में आ जाता है वहीं महिलाओं को इसके लिए 115 रुपये का भुगतान करना पड़ता है। ऐसे कई प्रॉडक्ट्स के बारे में संजय अरोड़ा वीडियो में बताते नजर आ रहे हैं। किरण मजूमदार शॉ की पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसे अब तक 5 लाख से अधिक व्यूज मिले हैं।
Pink Tax! A shameful gender bias that women must respond to by shunning such products! pic.twitter.com/U3ZQm2s7W9
— Kiran Mazumdar-Shaw (@kiranshaw) March 12, 2024
Courtsey : वायरल पोस्ट को एक्स पर @kiranshaw नाम के अकाउंट से शेयर किया गया
पब्लिक का आया रिएक्शन
बता दें कि पिंक टैक्स सरकारी टैक्स नहीं है जिसे सरकार वसूलती है। इसे कंपनियों के द्वारा सिर्फ महिलाओं के लिए बनाए गए प्रॉडक्ट्स पर वसूला जाता है। इसका अर्थ यह है कि वुमन केयर के प्रॉडक्ट्स पर कंपनियां महिलाओं से अधिक पैसे वसूलती हैं। अब किरण मजूमदार शॉ ने इसके खिलाफ अपनी आवाज उठाई है। इस वीडियो पर कई यूजर्स (Pharma Company Chairman Pink Tax) ने भी अपनी राय रखी है। कई लोगों ने कहा है कि महिलाओं को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। कई यूजर्स इसे गलत बता रहे हैं तो कई लोग चिंता भी जाहिर कर रहे हैं कि कहीं अब पुरुषों के प्रॉडक्ट के दाम भी ना बढ़ा दिए जाएं। बहरहाल, पिंक टैक्स पर आप क्या कहना चाहेंगे?
Advertisement

Join Channel