टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

राजस्थान में हुए घमासान का क्या नहीं है कोई समाधान? आखिर क्या होगा सोनिया गांधी का फैसला

कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर काफी समय से पार्टी में विचार- विमर्श हो रहा है।अध्यक्ष पद को लेकर राजस्थान में तो घमासन ही शुरु हो गया था। इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली जाकर गुरुवार को सोनिया गांधी से मुलाकात की थी।

02:38 PM Oct 03, 2022 IST | Desk Team

कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर काफी समय से पार्टी में विचार- विमर्श हो रहा है।अध्यक्ष पद को लेकर राजस्थान में तो घमासन ही शुरु हो गया था। इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली जाकर गुरुवार को सोनिया गांधी से मुलाकात की थी।

कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर काफी समय से पार्टी में विचार- विमर्श हो रहा है। अध्यक्ष पद को लेकर राजस्थान में तो घमासन ही शुरु हो गया था। इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली जाकर गुरुवार को सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। उन्होंने सोनिया गांधी से माफी मांगते हुए। जयपुर में हुई घटना को लेकर खेद जताया इसके साथ ही अशोक गहलोत ने ये भी साफ कर दिया कि वह अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेंगे। 
Advertisement
आपको बता दे कि अशोक गहलोत ने अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से मना करने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का फैसला पूरी तरह से सोनिया गांधी पर छोड़ दिया। गहलोत के साथ ही सचिन पायलट ने भी सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। मुलाकात हुए पूरे चार दिन बीत चुके है, और सभी सोनिया गांधी के फैसले का इंतजार किया जा रहा है। इसलिए अभी सीएम पद को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। 
कांग्रेस हाईकमान अशोक गहलोत के उत्तराधिकारी के तोर पर सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने का भरोसा दिया। इस साथ ही इसी मद्देनजर रविवार को मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन.को पर्यवेक्षक बनाकर जयपुर भेजा था, लेकिन गहलोत खेमे के विधायकों के बागी रुख अपनाने से विधायक दल की बैठक नहीं हो सकी।  
दिल्ली से वापस लौटने के बाद अशोक गहलोत ने रविवार को एक बार फिर से तेवर दिखाने शुरु कर दिए है।और उन्होंने इशारों में ये भी साफ कर दिया कि सचिन पायलट उन्हें  अपने उत्तराधिकारी के रूप में बिल्कुल भी मंजूर नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि राज्य के अधिकतर विधयक भी उनके साथ है। 
Advertisement
Next Article