टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

इनेलो गिनवाए अब तक क्या कदम उठाए एसवाईएल पर

NULL

06:05 PM Dec 29, 2017 IST | Desk Team

NULL

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने विपक्ष के नेता एवं विधायक अभय सिंह चौटाला द्वारा एसवाईएल मामले में अल्टीमेटम देने के बयान को राजनीतिक ड्रामा बताते हुए उनसे सवाल पूछा है कि एसवाईएल मसले पर इनेलो अब तक किए गए प्रयासों को गिनवाएं। उन्होंने कहा कि चौटाला परिवार ने दिल्ली-पंजाब में पगडी बदल भाईयों के पारिवारिक संबंधों पर हरियाणा के हित कुर्बान करते हुए प्रदेश की जनता का हक मारने का गंभीर अपराध किया है, जिसके लिए उन्हें हरियाणवीं कभी माफ नहीं करेंगे। यहां जारी बयान में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि सत्ता में रहते हुए इनेलो ने हरियाणा के सुदूर क्षेत्र में एसवाईएल का पानी पहुंचाने की प्रक्रिया में बाधा डालते हुए प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है।

उन्होंने कहा कि आज एसवाईएल पर भाजपा सरकार को अल्टीमेटम देने वालों से प्रदेश की जनता हिसाब मांगे तो उनके खाते में एक भी प्रयास ऐसा नहीं है, जो एसवाईएल के विषय में हरियाणा के पक्ष को मजबूती प्रदान करता हो। उन्होंने एसवाईएल पर कभी रास्ते रोककर कभी खुदाई तो कभी दिल्ली में प्रदर्शन करने के इनेलो के प्रयासों को इनेलो का राजनीतिक ड्रामा बताते हुए कहा कि एसवाईएल के पानी की कीमत को प्रदेश की जनता और वर्तमान भाजपा सरकार समझती है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि चौटाला परिवार ने अपने पगडी बदल भाईयों के राजनीतिक हितों पर प्रदेश के हित कुर्बान किए हैं। पंजाब से लेकर दिल्ली तक बेहतर संबंध होने के बावजूद इनेलो ने कभी इस विषय के समाधान पर काम नहीं किया। वर्तमान भाजपा सरकार ने 10 साल से प्रेजिडेंशियल रेफरेंस पर अटके मामले में प्रयास किए। इसके बाद शुरू हुई सुनवाई में हरियाणा के पक्ष को मजबूती से रखा और मेहनत के बूते पर फैसला प्रदेश के हक में आया। उन्होंने कहा कि खुद को किसान हितैषी बताने वाले लोगों ने इसे केवल वोटबैंक से जोडकर उलझाए रखा है, ताकि चुनावी समय में लाभ उठाया जा सके।

देश की हर छोटी-बड़ी खबर जानने के लिए पढ़े पंजाब केसरी अख़बार।

Advertisement
Advertisement
Next Article