जब लोकसभा में मुलायम सिंह ने पूछा ... ‘‘सत्ता पक्ष कहां है''
लोकसभा में सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने बृहस्पतिवार को सदन में सत्ता पक्ष के सदस्यों की संख्या कम होने का उल्लेख करते हुए पूछा कि ‘‘ सत्ता पक्ष कहां है।’’
03:24 PM Dec 12, 2019 IST | Shera Rajput
Advertisement
लोकसभा में सपा नेता मुलायम सिंह यादव ने बृहस्पतिवार को सदन में सत्ता पक्ष के सदस्यों की संख्या कम होने का उल्लेख करते हुए पूछा कि ‘‘ सत्ता पक्ष कहां है।’’
Advertisement
Advertisement
शून्यकाल के दौरान सपा नेता मुलायम सिंह अचानक अपनी सीट से उठे और उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से अपनी बात रखने की अनुमति मांगते हुए सदन में सत्ता पक्ष की सीटों की ओर इशारा किया।
Advertisement
सपा नेता ने पूछा, ‘‘ सत्ता पक्ष कहां है। ’’
इस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, ‘‘दो कैबिनेट मंत्री हैं.. डॉ हर्षवर्द्धन हैं, मुख्तार अब्बास नकवी बैठे हैं।’’
बिरला ने कहा, ‘‘और सबका संरक्षण करने के लिये मैं बैठा हूं।’’
उस दौरान निचले सदन में दोपहर 1 बजकर 5 मिनट पर सत्ता पक्ष के करीब 60 और विपक्ष के लगभग 50 सदस्य मौजूद थे।

Join Channel