टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

मॉडलिंग के दिनों में बिपाशा के साथ हुआ था ऐसा दुर्घटना, एक्ट्रेस साथ रखती थी हथौड़ा

एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी शुरुआती दिनों के बारे में बात करते हुए एक बड़ी दुर्घटना के बारे में बताया था। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके साथ कुछ ऐसा हुआ था कि उन्हें हमेशा खुद के साथ एख हथौड़ा रखना पड़ता था। आइए जानते है आखिर बिपाशा को ऐसा क्यों करना पड़ा।

05:02 PM Aug 14, 2022 IST | Desk Team

एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी शुरुआती दिनों के बारे में बात करते हुए एक बड़ी दुर्घटना के बारे में बताया था। एक्ट्रेस ने बताया कि उनके साथ कुछ ऐसा हुआ था कि उन्हें हमेशा खुद के साथ एख हथौड़ा रखना पड़ता था। आइए जानते है आखिर बिपाशा को ऐसा क्यों करना पड़ा।

मॉडलिंग से बॉलीवुड में
करियर की शुरुआत करने वाली बिपाशा बासु को आज हर कोई जानता है। बिपाशा उन एक्टर्स
से है जिन्होंने आज अपने दम पर अपनी पहचान बनाई है। एक्ट्रेस ने टीवी जगत के फेमस
स्टार करण सिंह ग्रोवर से शादी रचाई है। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपनी शुरुआती
दिनों के बारे में बात करते हुए एक बड़ी दुर्घटना के बारे में बताया था। एक्ट्रेस
ने बताया कि उनके साथ कुछ ऐसा हुआ था कि उन्हें हमेशा खुद के साथ एक हथौड़ा रखना
पड़ता था। आइए जानते है आखिर बिपाशा को ऐसा क्यों करना पड़ा।

हमेशा एक हथौड़ा अपने
साथ रखती थीं बिपाशा-

Advertisement

एक मीडिया हाउस
से बात करते हुए बिपाशा ने बताया था कि मॉडलिंग के दिनों में पीजी में रहा करती
थी। उसी समय एक्ट्रेस के साथ एक घटना होते होते रह गया। बिपाशा ने बताया कि एक बार
जब वो एक फैशन से पीजी हॉस्टल वापस आ रही थीं तभी कुछ गुंडों ने उनकी कार को फॉलो
करना शुरू कर दिया। बिपाशा ने आगे बताया कि वो बिल्कुल डर गई थी लेकिन उनके कार
में मौजूद ड्राइवर ने बहुत ही अक्लमंदी के साथ उन गुंडों को चकमा दिया था। इसके
बाद ड्राइवर ने उनके पीजी मालिक को फोन कर सारी बात बताई और हिफाजत के साथ बिपाशा
को उनके पीजी तक छोड़ा। इस घटना के बाद एक्ट्रेस इतनी डर गई थी कि वो हमेशा अपने
साथ हथौड़ा रखा करती थी।

बिपाशा बड़े
पर्दे से काफी समय से गायब है। एक्ट्रेस ने करण ग्रोवर से शादी कर ली है। एक्ट्रेस की
प्रेग्नेंसी की भी खबरें आ रही थी। हालांकि अभी तक बिपाशा और करण की तरफ से कोई भी
जानकारी जारी नहीं की गई है। करण सिंह ग्रोवर से पहले एक्ट्रेस बॉलीवुड के हैंडसम
हंक जॉन अब्राहम के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी है। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी
पसंद थी। लेकिन लगभग 10 साल डेट करने बाद दोनों के रास्ते अलग हो गए।

Advertisement
Next Article