Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कब होगा गौहर खान और जैद दरबार का बेबी? एक्ट्रेस की एक्सपेक्टेड डिलीवरी डेट पर हुआ खुलासा

गौहर खान ने हाल ही में अपने फैंस को एक बड़ी गुड न्यूज़ दी है। उन्होंने अनाउंस किया कि वो प्रेग्नेंट हैं। वहीं हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर ये बेबी कब इस दुनिया में आएगा? तो आपका बता दें, अब इस बात का भी खुलासा हो चुका है।

03:26 PM Dec 22, 2022 IST | Desk Team

गौहर खान ने हाल ही में अपने फैंस को एक बड़ी गुड न्यूज़ दी है। उन्होंने अनाउंस किया कि वो प्रेग्नेंट हैं। वहीं हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर ये बेबी कब इस दुनिया में आएगा? तो आपका बता दें, अब इस बात का भी खुलासा हो चुका है।

गौहर खान ने हाल ही में अपने फैंस को एक बड़ी गुड न्यूज़ दी है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों के साथ अपनी ज़िन्दगी की सबसे बड़ी खुशी बांटी। उन्होंने अनाउंस किया कि वो प्रेग्नेंट हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। गौहर खान और जैद दरबार की लाइफ में इस बड़ी खुशखबरी के आने से कपल के साथ-साथ उनके फैंस भी एक्साइटेड हैं।   
Advertisement
वहीं हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर ये बेबी कब इस दुनिया में आएगा? तो आपका बता दें, अब इस बात का भी खुलासा हो चुका है। दरअसल, 39 साल की उम्र में गौहर अपने पहले बच्चे का वेलकम करने वाली हैं और इसे लेकर उनके फैंस बेसब्र हैं। जबसे गौहर ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है तभी से उनके फैंस ने मन में बस यही सवाल उठ रहा है कि आखिर कब कपल के घर में नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजेगी। 
वहीं, लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट की मानें तो गौहर खान की प्रेग्नेंसी को पांच महीने हो चुके हैं और उनकी एक्सपेक्टेड डिलीवरी डेट अप्रैल 2023 है। लेकिन एक्ट्रेस ने इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। आपको बता दें कि गौहर खान ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर अनाउंस कर अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया था। 

एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें गौहर और उनके पति जैद के कैरिकेचर बने हुए थे। इस क्यूट वीडियो के साथ, गौहर ने खुलासा किया था कि वो अपना पहला बेबी एक्सपेक्ट कर रही हैं। वहीं, अगर इनकी मैरिड लाइफ की बात करें तो गौहर और जैद ने 25 दिसंबर, 2020 को निकाह किया था। गौहर के शौहर जैद एक मशहूर डांसर है और म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार के बेटे हैं। 

वहीं, जबसे इनकी शादी हुई है सोशल मीडिया पर इनकी क्यूट केमिस्ट्री अक्सर दिखाई देती है। फैंस इस कपल को काफी पसंद करते हैं। साथ ही अब सभी लोग बेबी का इस दुनिया में वेलकम करने के लिए एक्साइटेड हैं।
Advertisement
Next Article