W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

जब मिलीं दुनिया की सबसे लंबी और छोटी महिला, भारत की ज्योति को तो जानते ही होंगे

Rumeysa Gelgi and Jyoti Amge: दुनिया की सबसे लंबी और छोटी महिला की पहली बार मुलाकात हुई है। यह काफी चर्चा का विषय है। सबसे छोटी महिला भारत की है। जबकि, सबसे लंबी महिला तुर्किए की है।

10:01 AM Nov 22, 2024 IST | Ranjan Kumar

Rumeysa Gelgi and Jyoti Amge: दुनिया की सबसे लंबी और छोटी महिला की पहली बार मुलाकात हुई है। यह काफी चर्चा का विषय है। सबसे छोटी महिला भारत की है। जबकि, सबसे लंबी महिला तुर्किए की है।

जब मिलीं दुनिया की सबसे लंबी और छोटी महिला  भारत की ज्योति को तो जानते ही होंगे
Advertisement

Guiness World Records: दुनिया में 7 अजूबों की तरह ही कई विचित्र लोग भी हैं। इनमें से एक सबसे छोटी और दूसरी सबसे लंबी महिला भी हैं। इनकी मुलाकात दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रहीं हैं। इनमें से एक भारतीय हैं। बता दें, भारत की ज्योति आम्गे दुनिया की सबसे छोटी महिला हैं। जबकि, सबसे लंबी महिला तुर्किए की रूमेसा गेल्गी हैं। दोनों 2024 गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड डे के मौके पर लंदन में मिले। यह मुलाकात गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से करवाई गई।

भारत की ज्योति उम्र में रूमेसा से बड़ी

उम्र में भारत की ज्योति तुर्किए की रूमेसा से बड़ी हैं, लेकिन लंबाई में रूमेसा का कोई तोड़ नहीं है। 27 वर्षीय रूमेसा की लंबाई 215.16 सेंटीमीटर यानी 7 फीट 1 इंच है। 30 वर्षीय ज्योति आम्गे की लंबाई 62.8 सेंटीमीटर यानी 2 फीट 1 इंच है। रूमेसा गेल्गी पेशे से वेब डेवलपर और वकील हैं। ज्योति अभिनेत्री हैं।

दोनों ने साथ पी चाय

ज्योति और रूमेसा ने एक साथ चाय पी। दोनों ने पर्सनल लाइफ की बातें शेयर कीं। दोनों ने अपने-अपने रहन-सहन का अनुभव साझा किया। रूमेसा ने कहा, ज्योति से पहली बार मिलना अद्भुत था। वो सबसे खूबसूरत महिला हैं। मैं उनसे मिलने का इंतजार कर रही थी। कद में अंतर होने से हमारे लिए आंखें मिलाना मुश्किल होता था। मगर, यह बहुत अच्छा था।

सबसे लंबी महिला को देखकर हुई बहुत खुशी

ज्योति ने कहा, मुझे ऊपर देखने और अपने से लंबे लोगों को देखने की आदत है, लेकिन आज मैंने ऊपर देखा और दुनिया की सबसे लंबी महिला को देखा तो मुझे बहुत खुशी हुई। दोनों ने लंदन के टावर ब्रिज पर तस्वीरें खिंचवाईं, जो वायरल हो रही हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ranjan Kumar

View all posts

Advertisement
×