W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

2024 में किस एक्ट्रेस ने वसूली सबसे ज्यादा फीस? Alia, Deepika या Shraddha

10:54 AM Dec 21, 2024 IST | Arpita Singh
2024 में किस एक्ट्रेस ने वसूली सबसे ज्यादा फीस  alia  deepika या shraddha
Advertisement

साल 2024 खत्म होने वाला है,ऐसे में हर कोई ये जानने के लिए एक्साइटिड है कि आखिर इस साल बॉलीवुड में किस हसीना ने बसे ज्यादा फीस वसूली है।

अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो आज हम आपको इस बारे में बताने जा रहे हैं।

आलिया भट्ट – इस लिस्ट का सबसे पहले नाम कुछ ही सालों में बी-टाउन क्वीन बनीं आलिया भट्ट का है, साल 2024 एक्ट्रेस के लिए काफी खास रहा।

इस साल आलिया वेदांग रैना के साथ फिल्म ‘जिगरा’ में नजर आई थी। फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर खास ना चली हो, लेकिन खबरों के अनुसार एक्ट्रेस ने इस रोल के लिए 10 से 15 करोड़ रुपए चार्ज किए थे।

तमन्ना भाटिया – बॉलीवुड और साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का भी नाम इस लिस्ट में हैं,जो इन दिनों अपनी एक्टिंग के साथ डांस मूव्स को लेकर भी सुर्खियों में हैं।

दरअसल एक्ट्रेस ने इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्त्री 2’ में एक धमाकेदार डांस नबंर किया था। सिर्फ इस तीन मिनट के गाने के लिए एक्ट्रेस ने 1 करोड़ रुपए की फीस ली थी।

दीपिका पादुकोण – बॉलीवुड की न्यू मॉम दीपिका पादुकोण भी इस लिस्ट में हैं। इस साल फाइटर और कल्कि 2898 एडी जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आई थी।

रिपोर्ट्स के अनुसार कल्कि के लिए एक्ट्रेस ने 20 करोड़ रुपए चार्ज किए थे। इसके साथ ही दीपिका इस साल की सबसे ज्यादा फीस वसूलने वाली एक्ट्रेस बन गई।

श्रद्धा कपूर – लिस्ट का आखिरी नाम इस साल ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म ‘स्त्री 2’ देने वाली श्रद्धा कपूर का है। जो बी-टाउन में फैंस की फेवरेट एक्ट्रेस भी है।

रिपोर्ट के अनुसार श्रद्धा कपूर ने अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ के लिए 5 करोड़ रुपए की भारी भरकम फीस वसूली थी।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Arpita Singh

View all posts

Advertisement
×