टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

व्हाइट हाउस का बयान- चीन के साथ अमेरिका की रणनीतिक प्रतिस्पर्धा है

व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा कि बाइडन प्रशासन यह मानता है कि अमेरिका और चीन के बीच रणनीतिक प्रतिस्पर्धा है और इसके केंद्र में प्रौद्योगिकी है।

12:21 PM Feb 06, 2021 IST | Desk Team

व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा कि बाइडन प्रशासन यह मानता है कि अमेरिका और चीन के बीच रणनीतिक प्रतिस्पर्धा है और इसके केंद्र में प्रौद्योगिकी है।

व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा कि बाइडन प्रशासन यह मानता है कि अमेरिका और चीन के बीच रणनीतिक प्रतिस्पर्धा है और इसके केंद्र में प्रौद्योगिकी है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में शुक्रवार को कहा, ‘‘चीन के उद्देश्यों के बारे में हमें कोई भ्रम नहीं होना चाहिए। वह प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में लंबे से कायम अमेरिका की बढ़त को छीनना चाहता है।’’ 
Advertisement
उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है और इसके आर्थिक एवं राष्ट्रीय सुरक्षा संबंधी दुष्परिणाम होंगे। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिका के साझेदारों और सहयोगियों से संवाद के दौरान यह बात कही। साकी ने कहा, ‘‘यही एक प्रमुख कारण है कि राष्ट्रपति विज्ञान, प्रौद्योगिकी अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में और आपूर्ति श्रंखला की सुरक्षा को लेकर बड़े निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’ 
हालांकि रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटर टेड क्रूज ने एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि चीन को लेकर बाइडन प्रशासन का रुख नरम है। दरअसल हाल में बाइडन प्रशासन ने चीन से जुड़े शोधकर्ताओं तथा अकादमिक क्षेत्र के लोगों के खिलाफ जांच रोकने या उन्हें आम माफी देने के संकेत दिए थे। साकी के मुताबिक इसका एक कारण यह है कि इन जांचों में बहुत अधिक धन और संसाधनों की आवश्यकता है।

मोदी सरकार ने देश और घर दोनों का बिगाड़ दिया बजट : राहुल गांधी

 
Advertisement
Next Article