टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

बढ़ते ऑमिक्रॉन के मामलों को लेकर WHO प्रमुख का बयान, सभी मिलकर 2022 में खत्म कर सकते हैं कोरोना

विश्व में बढ़ते कोरोना महामारी के मामलों के बीच डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) के अध्यक्ष ट्रेडोस अधानोम गेब्रेसियस ने बयान दिया है कि

02:06 PM Jan 01, 2022 IST | Desk Team

विश्व में बढ़ते कोरोना महामारी के मामलों के बीच डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) के अध्यक्ष ट्रेडोस अधानोम गेब्रेसियस ने बयान दिया है कि

विश्व में बढ़ते कोरोना महामारी के मामलों के बीच डब्ल्यूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) के अध्यक्ष ट्रेडोस अधानोम गेब्रेसियस ने बयान दिया है कि, यदि सभी देश मिलकर काम करें तो उन्हें उम्मीद है कि कोरोना को वर्ष 2022 में हराया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट से अनुसार डब्ल्यूएचओ अध्यक्ष ने अपने संदेश में सभी देशों को संकीर्ण राष्ट्रवाद और वैक्सीन की जमाखोरी से बचने का आह्वान करते हुए कहा कि, गरीब देशों को भी कोरोना वैक्सीन भेजी जानी चाहिए और वैक्सीन वितरण में हो रही असमानता से इस वायरस से लड़ने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
टीकाकरण पर जोर देने को कहा 
गेब्रेसियस ने कहा कि, संकीर्ण राष्ट्रवाद और वैक्सीन के भंडार को अपने तक सीमित करने की कुछ देशों की प्रवृति ने ऑमिक्रॉन को फैलने के लिए सकारात्मक माहौल बना दिया है और जितने दिन भी इस तरह वैक्सीन वितरण असंतुलन रहेगा,  वह इसके प्रसार को और बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि, यदि हम वैक्सीन वितरण असमानता को दूर करते हैं तो हम इस महामारी को समाप्त कर सकते हैं।
देश के 23 राज्यों में फैल चुका है ऑमिक्रॉन 
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के मामलों में 22,775 की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है और 406 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 4,81,486 हो गई है। कोरोना का सक्रिय केसलोड बढ़कर 1,04,781 हो गया है जो देश में कुल पॉजिटिव मामलों का 0.30 प्रतिशत है। देश में ऑमिक्रॉन के मामलों की संख्या 1,431 हो गई है और इनमें से 488 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। देश के 23 राज्यों में ओमिक्रोन के मामले दर्ज किए गए हैं।
Advertisement
Advertisement
Next Article