W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

'पंजाब छोड़कर चले जाओ वरना..', Kejriwal ने किसे दी धमकी, AAP कार्यकर्ताओं को दिलाई शपथ

AAP कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाते हुए केजरीवाल का बड़ा बयान

11:56 AM Apr 01, 2025 IST | Neha Singh

AAP कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाते हुए केजरीवाल का बड़ा बयान

 पंजाब छोड़कर चले जाओ वरना     kejriwal ने किसे दी धमकी  aap कार्यकर्ताओं को दिलाई शपथ
Advertisement

अरविंद केजरीवाल ने लुधियाना में AAP कार्यकर्ताओं को नशे के खिलाफ लड़ने की शपथ दिलाई और कांग्रेस, अकाली दल और बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने ड्रग्स तस्करों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि 1 मई से गांव-गांव में नशे के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

दिल्ली में चुनाव हारने के बाद अब आम आदमी पार्टी पंजाब पर पूरा फोकस कर रही है। आम आदमी पार्टी किसी भी हालत में पंजाब में कमजोर नहीं होना चाहती है इसलिए पार्टी प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब मिशन पंजाब में जुटे हैं। आज अरविंद केजरीवाल ने लुधियाना में पार्टी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस, अकाली दल और बीजेपी पर निशाना साधा है। साथ ही उन्होंने ड्रग्स तस्करों को खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया है। अरविंद केजरीवाल ने आज पार्टी के कार्यकर्ताओं को नशे के खिलाफ लड़ने की शपथ दिलाई है।

आप कार्यकर्ताओं को दिलाई ये शपथ

अरविंद केजरीवाल ने सभी आप कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाते हुए कहा, मैं पंजाब की पवित्र धरती का सच्चा बेटा हूं, मैं AAP का सच्चा कार्यकर्ता हूं। आज पंजाब की मिट्टी की सौगंध खाता हूं कि खुद कभी नहीं करूंगा। मैं अपने दोस्तों, परिवार और समाज को नशे से दूर रखने की पूरी कोशिश करूंगा। मैं जहां भी नशा बिकता हुआ देखूंगा, पुलिस को सूचना दूंगा।

1 मई से चलेगा आप का अभियान

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “एक मई से सरकार के मंत्री, विधायक और अधिकारी गांव-गांव जाकर नशे के खिलाफ अभियान चलाएंगे। लुधियाना में स्कूल-कॉलेजों के युवाओं के साथ नशे के खिलाफ मार्च निकाला जाएगा। ग्रामीण रक्षा समिति के तहत आप लोग भी गांवों में जाएं और लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करें। पंजाब सरकार सभी गांवों में खेल के मैदान बना रही है, जिससे नशा मुक्त अभियान सफल होगा।”

नशा मुक्त पंजाब बनाना है मिशन

उन्होंने कहा, ”पिछले एक महीने में पंजाब में जो काम हुआ है, वह पिछले 70 सालों में नहीं हुआ। नशे के खिलाफ अभियान को जन आंदोलन बनाना होगा।” अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”पंजाब को नशा मुक्त बनाना अब हमारा मिशन है और हम इसे मिलकर पूरा करेंगे। पिछले एक महीने के अंदर बड़े-बड़े नशा तस्कर पकड़े गए हैं। उनकी इमारतों पर बुलडोजर चलाए गए।”

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि हम भगत सिंह और बाबा साहब अंबेडकर को अपना आदर्श मानते हैं। हम हर दफ्तर में दोनों महापुरुषों की तस्वीरें लगाते हैं, लेकिन जैसे ही उनकी (भाजपा) सरकार बनी, ये तस्वीरें हटा दी गईं।”

POCSO कोर्ट ने दुष्कर्म मामले में पादरी Bajinder Singh को सुनाई उम्रकैद की सजा

Advertisement
Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
×