Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कौन हैं Monika Kapoor? जिसे अमेरिका में किया गया गिरफ्तार, अब भारत लाने की तैयारी

10:55 AM Jul 09, 2025 IST | Shivangi Shandilya

Monika Kapoor: CBI को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। करीब 26 साल से फरार चल रही आरोपी मोनिका कपूर को अमेरिका से गिरफ्तार किया गया है। अब ऐसे में खबर है कि दो दशकों से फरार चल रही मोनिका को अमेरिका से भारत लाया जाएगा। यह कार्रवाई 9 जुलाई 2025 को हुई है। मोनिका कपूर 2002 के एक आयात-निर्यात धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी थी।

आज भारत आएगी मोनिका

बता दें कि CBI ने आर्थिक अपराधी मोनिका कपूर (Monika Kapoor) को अमेरिका में अपनी कस्टडी ले लिया है। सीबीआई आज मोनिका को लेकर भारत पहुंचेगी। मोनिका को गिरफ्तारी के लिए अमेरिकी अदालत से हरी झंडी
मिली है। मोनिका के ऊपर 16 फर्जी लाइसेंस से करोड़ों की हेरा-फेरी का मामला है।

Advertisement

क्या है आरोप?

20 साल से अधिक पुराना मामला अब सुर्ख़ियों में हैं। मोनिका कपूर (Monika Kapoor) नाम की इस महिला पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए आयात-निर्यात में करोड़ों रुपये का घोटाला करने का आरोप है। दिल्ली की एक अदालत ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था और अब उसे 'घोषित अपराधी' घोषित कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला वर्ष 1999 का है। आरोप है कि मोनिका कपूर (Monika Kapoor) और उनके दो भाइयों राजन और राजीव खन्ना ने मिलकर फर्जी निर्यात दस्तावेज तैयार किए। इन फर्जी कागजों की मदद से उन्होंने भारत सरकार से 16 'रिप्लेनिशमेंट लाइसेंस' हासिल किए। इनमें से 14 लाइसेंस उन्होंने किसी दूसरी कंपनी को बेच दिए, जिसने बिना किसी कस्टम ड्यूटी के इनका इस्तेमाल सोने के आयात के लिए किया। इस धोखाधड़ी से भारत सरकार को लगभग 6.8 लाख डॉलर यानी लगभग 5.5 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

READ ALSO:वोटर लिस्ट रिवीजन के खिलाफ आज बिहार में चक्का जाम, कई जगह रोकी गई ट्रेनें

 

Advertisement
Next Article