W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कौन हैं शशिकांत शिंदे? जो बने NCP के नए महाराष्ट्र अध्यक्ष

06:10 PM Jul 15, 2025 IST | Priya
कौन हैं शशिकांत शिंदे  जो बने ncp के नए महाराष्ट्र अध्यक्ष
Advertisement

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) ने शशिकांत शिंदे को पार्टी का नया महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह निर्णय पार्टी की एक बैठक में जयंत पाटील के इस्तीफे के बाद लिया गया। पाटील के पद छोड़ने के बाद नए अध्यक्ष को लेकर कई नामों की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अंततः पार्टी नेतृत्व ने अनुभवी नेता शिंदे के नाम पर मुहर लगा दी।

कौन हैं शशिकांत शिंदे?
शशिकांत शिंदे पश्चिम महाराष्ट्र के एक कद्दावर और प्रभावशाली नेता माने जाते हैं। वे सातारा जिले के जावली तालुका के हुमगांव गांव के निवासी हैं। उनका जन्म 19 अक्टूबर 1963 को हुआ था। वाणिज्य में स्नातक डिग्री प्राप्त कर चुके शिंदे, माथाडी कामगारों के बीच एक लोकप्रिय और संघर्षशील नेता के रूप में प्रसिद्ध हैं।

उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1999 में जावली विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर की थी। इसके बाद वे दो बार जावली और दो बार कोरेगांव से विधायक रह चुके हैं। शिंदे महाराष्ट्र सरकार में जलसंपदा मंत्री के तौर पर भी काम कर चुके हैं और वे कृष्णा घाटी पाटबंधारे महामंडल (सिंचाई विकास निगम) से भी जुड़े रहे हैं।

विधान परिषद सदस्य और विपक्ष के नेता
वर्तमान में शशिकांत शिंदे महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य (MLC) हैं और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) में मुख्य विपक्ष के नेता की भूमिका निभा रहे हैं। 2019 में कोरेगांव विधानसभा चुनाव हारने के बाद उन्होंने सातारा लोकसभा सीट से महा विकास आघाड़ी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा, लेकिन वहां भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

शशिकांत शिंदे की संपत्ति पर भी चर्चा
प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के साथ ही शशिकांत शिंदे की संपत्ति को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। 2024 के चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनके पास 54.38 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है। इसमें 3.09 करोड़ रुपये की चल संपत्ति, 2.65 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति, 10 करोड़ रुपये की कृषि भूमि, और 1.14 करोड़ रुपये मूल्य की चार लग्जरी कारें शामिल हैं।

2019 में उनकी संपत्ति 44.26 करोड़ रुपये थी, जो पांच वर्षों में बढ़कर 10.12 करोड़ रुपये अधिक हो गई है। उन्होंने 2022-23 में 57.67 लाख रुपये की कर योग्य आय घोषित की थी, जबकि उनकी पत्नी वैशाली शिंदे ने 1.46 लाख रुपये की आय दर्ज की थी।

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×