W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Exit Poll: महाराष्ट्र और झारखंड में किसे मिलेगी सत्ता? कुछ ही देर में जारी होंगे एग्जिट पोल

Maharashtra Election Exit Poll: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए शाम 7 बजे मतदान समाप्त हो जाएंगे। इसके साथ ही दोनों राज्यों के एग्जिट पोल के नतीजे जारी होने लगेंगे।

12:59 PM Nov 20, 2024 IST | Ranjan Kumar

Maharashtra Election Exit Poll: महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए शाम 7 बजे मतदान समाप्त हो जाएंगे। इसके साथ ही दोनों राज्यों के एग्जिट पोल के नतीजे जारी होने लगेंगे।

exit poll  महाराष्ट्र और झारखंड में किसे मिलेगी सत्ता  कुछ ही देर में जारी होंगे एग्जिट पोल
Advertisement

Exit Polls: महाराष्ट्र और झारखंड में मतदान समाप्त होने में कुछ समय ही बचा है। शाम 7 बजे से दोनों राज्यों के एग्जिट पोल के नतीजे जारी होने लगेंगे। एग्डिट पोल के नतीजों से दोनों राज्यों में किसकी सरकार बनेगी, उसकी तस्वीर कुछ हद तक साफ हो जाएंगे। बता दें, दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम 23 नवंबर को जारी होंगे।

महाराष्ट्र में 76 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा में कड़ी टक्कर

महाराष्ट्र में 76 सीटों पर कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। भाजपा का कहना है कि 76 में से 50 सीटें जीतने का पूरा विश्वास है। अगर, 23 नवंबर को उनका अनुमान सही साबित होता है तो महायुति गठबंधन के अंदर खेल और शक्ति समीकरण को बदल सकता है।

क्या होते हैं एग्जिट पोल?

मतदाताओं द्वारा मतदान करने के तुरंत बाद मतदाताओं से पूछ जाता है कि उन्होंने किस पार्टी या प्रत्याशी को वोट दिया है। उसके आधार पर चुनाव परिणामों की प्रारंभिक भविष्यवाणी की जाती है। एक्जिट पोल का उद्देश्य आधिकारिक परिणामों की गिनती से पहले चुनाव परिणाम का पूर्वानुमान बताना होता है। जबकि, वे वास्तविक समय के करेंट ट्रेंड्स दिखाते हैं। देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ranjan Kumar

View all posts

Advertisement
×