W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

क्यों इस बार मिल रहा है 5 दिग्गजों को ‘भारत रत्न’ ? क्या है इसके पीछे की वजह

12:10 PM Feb 11, 2024 IST | Pratibha
क्यों इस बार मिल रहा है 5 दिग्गजों को ‘भारत रत्न’   क्या है इसके पीछे की वजह

Bharat Ratna 5 People: आपको बता दें इस साल 2024 में 3 नहीं बल्कि कुल 5 दिग्गजों को भारत के सर्वश्रेष्ठ सम्मान भारत रत्न से नवाजा जाएगा। हालांकि 3 की जगह 5 दिग्गज क्यों आगे जानते हैं।

Advertisement

Bharat Ratna 5 People

Advertisement

5 दिग्गजों को दिया जाएगा भारत रत्न

इस साल भारत सरकार की तरफ से पांच दिग्गजों को भारत रत्न दिए जाने का एलान किया गया है। पूर्व उप प्रधानमंत्री और वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और कर्पूरी ठाकुर (Bharat Ratna 5 People) को भारत रत्न दिए जाने का एलान पहले ही हो गया था लेकिन अब तीन और हस्तियों को इस लिस्ट में शामिल किया गया है। ऐसे में इस साल कुल 5 दिग्गजों को भारत रत्न से नवाजा जाने का एलान किया गया है, जबकि 3 लोगों को ही भारत रत्न दिया जा सकता है।

Advertisement

Courtsey : वायरल वीडियो को एक्स पर @narendramodi नाम से पोस्ट किया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी जानकारी

इस बार की जानकारी खुद भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 9 फरवरी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्वीट कर बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री और किसान नेता चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव, डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न (Bharat Ratna 5 People) से नवाजा जाएगा। लाल कृष्ण आडवाणी और कर्पूरी ठाकुर को मिलकर कुल 5 नाम हो गए। सवाल ये है कि जब साल में तीन लोगों को ही भारत रत्न दिया जा सकता है तो पांच लोगों को कैसे और क्यों दिया जा रहा है?

Courtsey : वायरल वीडियो को एक्स पर @narendramodi नाम से पोस्ट किया गया

ये है पूरी वजह

दरअसल साल 2023 में किसी को भी भारत रत्न नहीं दिया गया था, इसकी वजह से इस बार पांच लोगों को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा हुई है। पिछले साल सरकार ने किसी को भी यह सम्मान नहीं दिया था, ऐसे में दो साल (Bharat Ratna 5 People) में छह लोगों को यह सम्मान दिया जा सकता था और सरकार ने 5 लोगों के नाम का एलान कर दिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×