For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Lalan Singh ने क्यों कहा 'हम इनको मार देंगे और ये हमको..,चुनाव से पहले सियासी बवाल

02:49 PM Jul 17, 2025 IST | Shivangi Shandilya
lalan singh ने क्यों कहा  हम इनको मार देंगे और ये हमको   चुनाव से पहले सियासी बवाल

Lalan Singh : बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तापमान लगातार बढ़ रहा है तो दूसरी तरफ सियासी दलों में नेताओं के बयानों से बवाल भी तेज है। इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं उसेस पहले राज्य में आपराधिक मामलों (Crime in Bihar) में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिस वजह से मौजूदा नीतीश सरकार पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बता दें कि राजधानी पटना में बीते कुछ दिनों में कई हत्याएं हुई, जिसको लेकर सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। ताजा मामला पटना का है जहां पारस अस्पताल में घुसकर एक अपराधी की हत्या कर दी गई। इस बीच JDU नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह (Lalan Singh) ने अपराध का मतलब लोगों को बताया है।

Lalan Singh क्या बोले?

आज गुरुवार, 17 जुलाई 2025 को मुंगेर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ललन सिंह (Lalan Singh) ने कहा, "पहले कितने अपहरण होते थे? अभी हम और वो साथ बैठे हैं. अगर हम उन्हें मार दें और वो हमें मार दें, तो क्या ये अपराध (Bihar) है? ये आपसी विवाद है। आपसी विवाद में घटनाएं होती हैं। ये कहीं भी हो सकती हैं। दुनिया के किसी भी देश में हो सकती हैं, लेकिन यहां तुरंत कार्रवाई होती है। अपराध करने वालों को गिरफ़्तार किया जाता है।"

पप्पू यादव को पुलिस ने रोका

आज पटना के पारस अस्पताल में गोलीबारी की घटना के बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पहुंचे। जहां उन्हें पुलिस ने अंदर जाने से रोक दिया। मौके पर पप्पू यादव ने कहा, "मैं राज्यपाल से बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने का अनुरोध करूंगा। नर्स, डॉक्टर, बिहार (Bihar) में कोई भी सुरक्षित नहीं है। ये नेता सिर्फ़ पैसे के बल पर राजनीति कर सकते हैं। अपराधियों को उनकी जाति के आधार पर चुना जाता है, फ़र्ज़ी एनकाउंटर किए जाते हैं। ये गोली चलाने वालों को बचाते हैं। बिहार में प्रशासन नाम की कोई चीज़ नहीं है। ये माफियाओं को पनाह देते हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सरकार नहीं चला रहे हैं। भाजपा सरकार चला रही है।"

उप मुख्यमंत्री ने घटना पर क्या कहा?

बिहार (Bihar) के उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने गुरुवार को पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कुख्यात बदमाश चंदन मिश्रा को गोली मारे जाने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस घटना ने अस्पताल की सुरक्षा-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। हर अस्पताल की अपनी सुरक्षा व्यवस्था होती है। डिप्टी सीएम ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में आश्वस्त किया कि इस घटना की जांच होगी और इसमें संलिप्त बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। हमारी सरकार इस मानसिकता को कुचलने के लिए हर कठोर निर्णय लेगी।

READ ALSO:कुख्यात अपराधी चंदन मिश्रा को गोली लगने की घटना को विजय सिन्हा ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

Advertisement
×